s
By: RF competition   Copy   Share  (512) 

सौरमण्डल का बृहस्पति ग्रह

2058

बृहस्पति ग्रह

बृहस्पति सौरमण्डल का सबसे बड़ा तथा सबसे भारी ग्रह है। सूर्य से दूरी के क्रम में यह पाँचवें स्थान पर अवस्थित है। यह लगभग 12 वर्षों में सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करता है। यह अपने अक्ष पर लगभग 9 घण्टे और 56 मिनट में एक चक्कर पूर्ण कर लेता है। बृहस्पति ग्रह की खोज गैलीलियो नामक वैज्ञानिक ने की थी। इस ग्रह का पलायन वेग 59.6 किलोमीटर प्रति सेकण्ड है। सौरमण्डल के सभी ग्रहों में बृहस्पति सर्वाधिक पलायन वेग वाला ग्रह है। बृहस्पति ग्रह के अध्ययन के लिए नासा द्वारा सन् 2011 में 'जूनो' नामक अन्तरिक्ष यान भेजा गया था।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
सौरमण्डल के पृथ्वी एवं मंगल ग्रह

बृहस्पति के अन्य नाम

बृहस्पति ग्रह का आकार बहुत विशाल है। लगभग 1300 पृथ्वी ग्रह मिलकर एक बृहस्पति ग्रह बनाते हैं। अतः इस विशाल आकार के कारण बृहस्पति को 'तारा सदृश' भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त इसे 'मास्टर ऑफ़ गॉड्स' भी कहा गया है। बृहस्पति में तारा तथा ग्रह दोनों के गुण पाये जाते हैं। इस ग्रह (बृहस्पति) के पास स्वयं की रेडियो ऊर्जा है। इस ग्रह के वायुमण्डल में हाइड्रोजन, हिलियम, मिथेन, अमोनिया आदि गैसें पायी जाती हैं। अतः इस ग्रह को 'लघु सौर तन्त्र' भी कहा गया है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
सौरमण्डल के बुध एवं शुक्र ग्रह

बृहस्पति के उपग्रह

बृहस्पति के बहुत से उपग्रह हैं। इन उपग्रहों की संख्या लगभग 79 है। इनमें से ज्यादातर उपग्रहों का आकार बहुत छोटा है। गैनीमीड, कैलिस्टो, लो (आयो), यूरोपा आदि बृहस्पति के बड़े उपग्रह हैं। इनमें से गैनीमीड उपग्रह सौरमण्डल का सबसे बड़ा उपग्रह है। इसके अतिरिक्त बृहस्पति का उपग्रह लो (आयो) सौरमण्डल का एक ऐसा पिण्ड है, जहाँ सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी पाये जाते हैं।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. प्राकृतिक उपग्रह क्या होते हैं? | पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह 'चन्द्रमा'
2. क्षुद्र ग्रह एवं उल्का पिण्ड (टूटता हुआ तारा) क्या होते हैं?
3. वायुमण्डल, जलमण्डल, स्थलमण्डल और जीवमण्डल
4. भूकम्पीय लहरें क्या होती हैं? | प्राथमिक लहरें, द्वितीयक लहरें, धरातलीय तरंगें
5. धूमकेतु (पुच्छल तारे) क्या होते हैं? | हैली धूमकेतु



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe