s
By: RF competition   Copy   Share  (498) 

मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल 'ओरछा' का इतिहास

1135

ओरछा का परिचय

ओरछा मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड सम्भाग में बेतवा नदी के तट पर अवस्थित है। यह नगर झाँसी से केवल 16 किलोमीटर दूर है। यहाँ के महल और मन्दिर बहुत सुन्दर हैं, इसलिए ये महल और मन्दिर देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पुराने समय में ओरछा बुन्देलखण्ड की राजधानी हुआ करती थी। ओरछा में प्राचीन वास्तुकला की इमारतों के खण्डहर बिखरे पड़े हुए हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
स्वयं सहायता समूह (SHG) क्या होते हैं? | SHG की परिभाषा, सिद्धान्त एवं कार्य

हिन्दु राजाओं के शासनकाल में ओरछा

भारत के मध्यकालीन इतिहास में ओरछा परिहार राजाओं की राजधानी हुआ करती थी। परिहार राजाओं के पश्चात् इस पर चन्देल राजाओं ने अधिकार कर लिया। चन्देल राजाओं का संरक्षण समाप्त होने के पश्चात् ओरछा का विकास धीमा हो गया। आगे चलकर बुन्देल शासकों ने ओरछा को अपनी राजधानी बनाया। इससे ओरछा को पुनः अपना गौरव प्राप्त हो गया था। वर्तमान ओरछा को राजा रुद्रप्रताप ने बसाया था। 1531 ई. के दौरान इस नगर की स्थापना की गई थी। यहाँ के किले के निर्माण में आठ वर्ष का समय लग गया था। ओरछा का महल राजा भारतीचन्द के समय 1539 ई. में बनकर पूर्ण हो गया था। साथ ही इसी सन् में राजा भारतीचन्द ने अपनी राजधानी गढ़कुंडार से परिवर्तित करके ओरछा कर ली थी।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
अंजीर के सेवन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ

मुगलों के समय में ओरछा

मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल के दौरान ओरछा के राजा मधुकर शाह थे। इन्होंने अकबर के साथ अनेक युद्ध लड़े थे। आगे चलकर अकबर के पुत्र जहाँगीर ने वीर सिंहदेव बुन्देला को पूरे ओरछा राज्य की गद्दी दे दी थी। इससे पहले वीर सिंहदेव ओरछा राज्य की बड़ौनी जागीर का स्वामी था। अकबर के शासनकाल के दौरान वीर सिंहदेव ने जहाँगीर के कहने पर अकबर के दरबारी विद्वान् अबुल फजल को मरवा दिया था। मुगल सम्राट शाहजहाँ ने भी ओरछा राज्य के विरूद्ध अनेक युद्ध किये थे, किन्तु अधिकांश युद्धों में उसे असफलता ही मिली थी। अन्त में मुगलों द्वारा जुझार सिंह को ओरछा का राजा स्वीकार कर लिया गया था। औरंगजेब के शासनकाल के दौरान बुन्देलखण्ड में छत्रसाल की शक्ति बढ़ी हुई थी।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
रसायन विज्ञान क्या है? | रसायन विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ

ओरछा की संस्कृति

भारत के इतिहास में प्राचीन काल से ही ओरछा का विशेष महत्व रहा है। इसी प्रकार बुन्देलखण्ड का भी अपना विशेष स्थान रहा है। बुन्देलखण्ड की लोक-कथाओं का नायक हरदौल है। वह ओरछा के राजा वीर सिंहदेव का छोटा पुत्र तथा जुझार सिंह का छोटा भाई था। ओरछा के राजा हिन्दी के कवियों को सदैव आश्रय देते थे। महाकवि केशवदास ओरछा के राजा वीर सिंहदेव के राजकवि थे।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. पर्यावरण पर आधुनिक कृषि के प्रभाव
2. विद्युत सेल क्या है? | प्राथमिक सेल एवं द्वितीयक सेल
3. विद्युत अपघट्य क्या है? | प्रबल और दुर्बल विद्युत अपघट्य
4. विज्ञान क्या है? | विज्ञान की शाखाएँ
5. वन क्या है? | वनों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe