s
By: RF competition   Copy   Share  (480) 

भौतिकी के आविष्कार एवं उनके वैज्ञानिक सिद्धान्त

1221

वैज्ञानिकों (भौतिक शास्त्रियों) ने भौतिकी के विभिन्न सिद्धान्तों का प्रयोग कर अनेक आविष्कार किये। ये सभी यन्त्र प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित हैं। भौतिकी की सहायता से निर्मित प्रमुख यन्त्र एवं उनसे सम्बन्धित वैज्ञानिक सिद्धान्त निम्नलिखित हैं–

ऊष्मा इन्जन

ऊष्मा इन्जन, ऊष्मागतिकी के सिद्धान्तों पर कार्य करता है।

वायुयान

वायुयान, बरनौली के सिद्धान्त पर कार्य करता है।

रॉकेट नोदन

यह संवेग संरक्षण के सिद्धान्त (अथवा न्यूटन के क्रिया-प्रतिक्रिया नियम) पर आधारित है।

विद्युत् जेनरेटर

विद्युत् जेनरेटर, फैराडे के विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण सिद्धान्त पर कार्य करता है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. जड़त्व किसे कहते हैं? | विराम का जड़त्व और गति का जड़त्व
2. न्यूटन द्वारा दिया गया 'गति का प्रथम नियम'
3. संवेग की परिभाषा एवं गणितीय निरूपण
4. भौतिकी किसे कहते हैं? | भौतिकी की शाखाएँ

रेडियो और टेलीविजन

रेडियो और टेलीविजन, विद्युत्-चुम्बकीय तरंगों के उत्पादन, संचरण व संसूचन के सिद्धान्त पर कार्य करते हैं।

नाभिकीय रिऐक्टर

मन्द न्यूट्रॉन द्वारा यूरेनियम नाभिक को विखण्डित किया जाता है। साथ ही इस प्रक्रिया को नियन्त्रित रखा जाता है। नाभिकीय रिऐक्टर इसी सिद्धान्त पर कार्य करता है।

कण त्वरित्र

कण त्वरित्र, विद्युत् और चुम्बकीय क्षेत्रों में आवेशित कण की गति के सिद्धान्त पर आधारित है।

लेसर

लेसर, उद्दीपित उत्सर्जन द्वारा उत्पन्न प्रकाश के आवर्धन अर्थात् जनसंख्या व्युत्क्रमण के सिद्धान्त पर कार्य करता है।

कम्प्यूटर

कम्प्यूटर, अंकीय तर्क परिपथ के सिद्धान्त पर कार्य करता है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. एकविमीय, द्विविमीय एवं त्रिविमीय गतियाँ | Motion In One, Two And Three Dimensions
2. भौतिक अवधारणाएँ– दूरी और विस्थापन | Physical Concepts– Distance And Displacement
3. चाल और वेग में क्या अन्तर है? | चाल और वेग की परिभाषा || Speed And Velocity
4. त्वरण और मन्दन किसे कहते हैं? | What Is Acceleration And Deceleration?
5. बल क्या होता है? | बल के प्रभाव

जल-विद्युत् पावर

गुरूत्वीय स्थितिज ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में रूपान्तरित कर जल-विद्युत् पावर प्राप्त की जाती है।

प्रकाशिक तन्तु

प्रकाशिक तन्तु, प्रकाश के पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के सिद्धान्त पर कार्य करता है।

अति उच्च चुम्बकीय क्षेत्र का उत्पादन

अतिचालकता के द्वारा अति उच्च चुम्बकीय क्षेत्र का उत्पादन किया जाता है।

इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी

इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी, इलेक्ट्रॉन की तरंग प्रकृति के सिद्धान्त पर आधारित है।

प्रकाश-विद्युत् सेल

प्रकाश-विद्युत् सेल, प्रकाश विद्युत् प्रभाव के सिद्धान्त पर कार्य करता है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. भौतिकी के प्रमुख उपकरण एवं उनके आविष्कारक | Major Instruments Of Physics And Their Inventors
2. भौतिक राशियाँ एवं उनके प्रकार | Physical Quantities And Their Types
3. विद्युत आवेश, विद्युत प्रवाह के सिद्धांत और क्वाण्टीकरण | Electric Charge, Theory Of Electric Current And Quantization
4. मात्रक किसे कहते हैं? | किसी भौतिक राशि का मापन कैसे किया जाता है? || Information About Units And Measurement
5. किलोमीटर को सेन्टीमीटर में कैसे बदलें | मात्रकों का रूपान्तरण || Conversions Of Units



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe