s
By: RF competition   Copy   Share  (464) 

विज्ञान क्या है? | विज्ञान की शाखाएँ

1120

विज्ञान

प्रकृति का क्रमबद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुसंगठित ज्ञान ही विज्ञान कहलाता है। विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ निम्नलिखित हैं–
1. भौतिक विज्ञान
2. रसायन विज्ञान
3. वनस्पति विज्ञान
4. जन्तु विज्ञान
5. खगोल विज्ञान
6. भू-विज्ञान।

भौतिक विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पदार्थ के भौतिक गुणों का अध्ययन किया जाता है, विज्ञान कहलाती है। पदार्थ के इन भौतिक गुणों को प्रभावित करने वाले कारक ताप, प्रकाश, विद्युत, ध्वनि आदि हैं।

रसायन विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत मुख्य रूप से द्रव्य की संरचना, संगठन और इसके गुणधर्म का अध्ययन किया जाता है, रसायन विज्ञान कहलाती है। रसायन विज्ञान का सम्बन्ध सम्पूर्ण सृष्टि से है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. पर्यावरण पर आधुनिक कृषि के प्रभाव | Effects of Modern Agriculture On The Environment
2. विद्युत सेल क्या है? | प्राथमिक सेल एवं द्वितीयक सेल || What Is An Electric Cell? | Primary Cell And Secondary Cell
3. विद्युत अपघट्य क्या है? | प्रबल और दुर्बल विद्युत अपघट्य || What Is Electrolytes? | Strong And Weak Electrolytes

वनस्पति विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पेड़, पौधे, जड़, बीज, तने, फल आदि का अध्ययन किया जाता है, वनस्पति विज्ञान कहलाती है।

जन्तु विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत जीव-जन्तुओं का अध्ययन किया जाता है, जन्तु विज्ञान कहलाती है।

खगोल विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत आकाशीय पिण्ड, तारे, ग्रह, उपग्रह जैसे– सूर्य, चन्द्रमा, पृथ्वी आदि का अध्ययन किया जाता है, खगोल विज्ञान कहलाती है।

भू-विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पृथ्वी, पर्वत, नदी, चट्टान आदि की बनावट, आयु आदि का अध्ययन किया जाता है, भू-विज्ञान कहलाती है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. चुम्बक क्या है? | चुम्बक के गुण || What Is A Magnet? | Properties Of Magnets
2. विलयन क्या है? | विलयन के प्रकार || What Is Solution? | Type Of Solution
3. बाँध क्या है? | बाँध निर्माण से लाभ एवं हानि || What Is A Dam? | Advantages And Disadvantages Of Dam Construction
4. हरित क्रान्ति क्या है? | हरित क्रान्ति की विशेषताएँ || What Is Green Revolution? | Features Of Green Revolution
5. वन क्या है? | वनों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ || What Is Forest? | Direct And Indirect Benefits Of Forests



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe