s
By: RF competition   Copy   Share  (457) 

लघु (मध्य) हिमालय की भौगोलिक विशेषताएँ एवं पर्वत श्रेणियाँ

4257

himalayan_mountain_region_geography_

लघु हिमालय का भौगोलिक विस्तार

लघु हिमालय का विस्तार महान हिमालय के दक्षिण में है। इस पर्वत श्रेणी की चौड़ाई लगभग 50 किलोमीटर तथा औसत ऊँचाई लगभग 3,000 से 4,500 मीटर है। इस पर्वत श्रेणी के उत्तर में MCT (Main Central Thrust) तथा दक्षिण में MBF (Main Boundary Fault) संरचना पाई जाती है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
वृहद् (महान) हिमालय की भौगोलिक संरचना एवं सर्वाधिक ऊँची पर्वत चोटियाँ

लघु हिमालय की पर्वत श्रेणियाँ

लघु हिमालय को पश्चिम से पूर्व की ओर निम्नलिखित श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है–
1. पीर पंजाल श्रेणी– यह मध्य हिमालय की सबसे लम्बी श्रेणी है। यह जम्मू-कश्मीर में स्थित है।
2. धौलाधार श्रेणी– यह पर्वत श्रेणी हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह पीर पंजाल के दक्षिण में स्थित है। इस श्रेणी में कुल्लू व कांगड़ा की प्रसिद्ध घाटियाँ अवस्थित हैं।
3. मसूरी श्रेणी– यह उत्तराखण्ड में अवस्थित है।
4. महाभारत श्रेणी– इसे हिमाचल श्रेणी के नाम से भी जाना जाता है। यह नेपाल में अवस्थित है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारतीय पर्वतीय प्रदेश– ट्रांस (परा) हिमालय

लघु हिमालय की घाटियाँ

महान हिमालय और लघु हिमालय के बीच निम्नलिखित घाटियाँ अवस्थित हैं–
1. कश्मीर घाटी– इस घाटी में हिमोढ़ निक्षेप द्वारा निर्मित संरचनाएँ पायी जाती हैं। इन्हें 'करेवा' कहा जाता है। यह केसर की खेती के लिए प्रसिद्ध है।
2. लाहुल-स्पीति की घाटी
3. कुल्लू और कांगड़ा की घाटियाँ
4. काठमान्डू घाटी– यह लघु हिमालय और महान हिमालय के मध्य अवस्थित है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत के राज्य एवं उनकी राजधानियाँ | भारतीय राज्यों से सम्बन्धित जानकारियों का विवरण
2. भारत के केन्द्र शासित प्रदेश एवं उनकी राजधानियाँ | केन्द्र शासित प्रदेशों से सम्बन्धित जानकारियाँ

लघु हिमालय के प्रमुख स्थल

लघु हिमालय की ढाल पर छोटे-छोटे घास के मैदान पाए जाते हैं। इन्हें कश्मीर में 'मर्ग' कहा जाता है। उदाहरण के लिए सोनमर्ग, गुलमर्ग आदि। उत्तराखण्ड में इन मैदानों को 'बुग्याल' या 'पयार' कहा जाता है। लघु हिमालय और शिवालिक श्रेणी के बीच भारत के प्रसिद्ध स्वास्थ्यवर्द्धक पर्यटन स्थल पाये जाते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं–
1. शिमला
2. मसूरी
3. चकराता
4. नैनीताल
5. रानीखेत
6. दार्जिलिंग आदि।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत एवं विश्व के देशों के आकार व स्थिति | Size And Position Of India And Countries Of The World
2. विश्व तथा भारत (एवं उसके पड़ोसी देश) | World And India (And Its Neighboring Countries)
3. भारत की स्थलाकृतियाँ– शैलें और प्लेटें | Topography Of India– Rocks And Plates
4. भारतीय स्थलाकृतियों का निर्माण– गोंडवाना भूमि | Formation Of Indian Topographies– Gondwana Land
5. हिमालय– हिमाद्रि (ऊँचे शिखर), हिमाचल, शिवालिक | Himalaya– Himadri (High Peak), Himachal, Shivalik



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe