s
By: RF competition   Copy   Share  (443) 

भारत के राज्य एवं उनकी राजधानियाँ | भारतीय राज्यों से सम्बन्धित जानकारियों का विवरण

1577

geographical_expansion_of_india_1_

भारत के राज्यों की कुल संख्या 28 है। ये राज्य निम्नलिखित हैं– हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम, असम, अरूणाचल प्रदेश, नगालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय।

हिमाचल प्रदेश

यह राज्य भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। ग्रीष्म काल में इसकी राजधानी 'शिमला' और सर्दियों में 'धर्मशाला' होती है। इसकी सीमा चीन से लगी हुई है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

पंजाब

यह राज्य भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'चण्डीगढ़' है। इसकी सीमा पाकिस्तान से लगी हुई है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

उत्तराखण्ड

यह राज्य भारत के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित है। सर्दियों में इसकी राजधानी 'देहरादून' तथा ग्रीष्म काल में 'गैरसैंण' होती है। इसकी सीमा नेपाल और चीन से लगी हुई है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ | Major Straits Of The World
2. ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत | Conventional And Non-Conventional Sources Of Energy
3. सूर्य क्या है? | नाभिक, प्रकाश मण्डल, वर्ण मण्डल || What Is Sun? | Nucleus, Photosphere, Chromosphere
4. ग्रह क्या है? | पार्थिव ग्रह और जोवियन ग्रह || What Is Planet? | Terrestrial Planets And Jovian Planets
5. भारत के विभिन्न नाम | भारत की लम्बाई-चौड़ाई, स्थलीय सीमाएँ, तट रेखाएँ, क्षेत्रफल

हरियाणा

यह राज्य भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'चण्डीगढ़' है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

राजस्थान

यह राज्य भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'जयपुर' है। इसकी सीमा पाकिस्तान से लगी हुई है। इससे होकर 'कर्क रेखा' गुजरती है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान, भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

उत्तरप्रदेश

यह राज्य भारत के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'लखनऊ' है। इस राज्य की सीमा नेपाल से लगी हुई है। इससे होकर 'मानक समय रेखा' गुजरती है। यह रेखा उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से गुजरती है। जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसकी सीमा सर्वाधिक राज्यों से जुड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश की सीमा कुल आठ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश (दिल्ली) से संलग्न है। इसमें से सर्वाधिक सीमा मध्यप्रदेश और सबसे कम सीमा हिमाचल प्रदेश से लगी हुई है। उत्तर प्रदेश से संलग्न राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार और दिल्ली हैं। उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला एकमात्र ऐसा जिला है, जो चार राज्यों (छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखण्ड) की सीमा को स्पर्श करता है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants
2. भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (वर्षा वन) | Tropical Evergreen Forest (Rain Forest) In India
3. भारत में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन) | Tropical Deciduous Forest (Monsoon Forest) In India
4. नागफनी की पत्तियाँ छोटी और काटेदार क्यों होती हैं? | भारत में कटीले वन एवं झाड़ियाँ | Information About Thorny Forests
5. पर्वतीय क्षेत्रों के वृक्ष शंकुधारी क्यों होते हैं? | पर्वतीय वन || Mountain Forests
6. भारत में मैंग्रोव वन | Mangrove Forest In India

बिहार

यह राज्य भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'पटना' है। इसकी सीमा नेपाल से लगी हुई है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

झारखण्ड

यह राज्य भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'राँची' है। इससे होकर 'कर्क रेखा' गुजरती है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

ओडिशा

यह राज्य भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'भुवनेश्वर' है। इससे होकर 'मानक समय रेखा' गुजरती है। इस राज्य की सीमा समुद्री तट से लगी हुई है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत पर मानसूनी पवनों का प्रभाव | Effect Of Monsoon Winds On India
2. भारतीय मानसून का आगमन एवं वापसी | Indian Monsoon Arrival And Withdrawal
3. भारत में शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु | Winter Season And Summer Season In India
4. भारत में वर्षा ऋतु (मानसून का आगमन) | Rainy Season In India (Arrival Of Monsoon)
5. भारत की प्राकृतिक वनस्पति | Natural Vegetation Of India

पश्चिम बंगाल

यह राज्य भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'कोलकाता' है। इसकी सीमा बांग्लादेश, नेपाल और भूटान से लगी हुई है। इससे होकर 'कर्क रेखा' गुजरती है। इस राज्य की सीमा समुद्री तट से लगी हुई है।

मध्यप्रदेश

यह राज्य भारत के सबसे मध्य में स्थित है। इसकी राजधानी 'भोपाल' है। इससे होकर 'मानक समय रेखा' और 'कर्क रेखा' गुजरती है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

गुजरात

यह राज्य भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'गांधीनगर' है। इसकी सीमा पाकिस्तान से लगी हुई है। इससे होकर 'कर्क रेखा' गुजरती है। यह भारत का सबसे पश्चिमी राज्य है। इसके कच्छ जिले में भारत का सबसे पश्चिमी बिन्दु 'गुहार मोती' स्थित है। गुजरात की सीमा समुद्री तट से लगी हुई है। भारतीय राज्यों में गुजरात की तटरेखा सर्वाधिक लम्बी है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत में झीलें | Lakes In India
2. नदी प्रदूषण एवं नदी संरक्षण | River Pollution And River Conservation
3. जलवायु (भारत की जलवायु), मौसम, ऋतु | Climate (Climate Of India), Weather, Seasons
4. जलवायवी नियंत्रण– अक्षांश, ऊँचाई, वायु दाब, समुद्र से दूरी, महासागरीय धाराएँ, उच्चावच लक्षण | Climate Control
5. कोरिआलिस बल, जेट धाराएँ, चक्रवातीय विक्षोभ | Corialis Force, Jet Streams, Cyclonic Disturbances

महाराष्ट्र

यह राज्य भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'मुम्बई' है। इस राज्य की सीमा समुद्री तट से लगी हुई है।

गोवा

यह राज्य भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'पणजी' है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। इस राज्य की सीमा समुद्री तट से लगी हुई है। भारतीय राज्यों में गोवा सबसे छोटी समुद्री तटरेखा वाला राज्य है।

छत्तीसगढ़

यह राज्य भारत के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'रायपुर' है। इससे होकर 'मानक समय रेखा' और 'कर्क रेखा' गुजरती है। छत्तीसगढ़ भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहाँ मानक समय रेखा और कर्क रेखा एक दूसरे को काटती हैं। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत में अपवाह तंत्र– हिमालय की नदियाँ एवं प्रायद्वीपीय नदियाँ | Drainage System In India– Himalayan Rivers And Peninsular Rivers
2. सिन्धु नदी तंत्र एवं सहायक नदियाँ | Indus River System And Tributaries
3. गंगा नदी तंत्र एवं सहायक नदियाँ | Ganges River System And Tributaries
4. भारत में ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र | Brahmaputra River System In India
5. महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, नर्मदा, तापी | Mahanadi, Godavari, Krishna, Kaveri, Narmada, Tapi

तेलंगाना

यह राज्य भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'हैदराबाद' है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

आन्ध्रप्रदेश

यह राज्य भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। इसकी मुख्य राजधानी अमरावती है। आन्ध्रप्रदेश के लिए तीन राजधानियाँ प्रस्तावित हैं। अमरावती इसकी विधायी राजधानी, कुर्नूल इसकी न्यायिक राजधानी और विशाखापत्तनम इसकी कार्यकारी राजधानी है। इससे होकर 'मानक समय रेखा' गुजरती है। इस राज्य की सीमा समुद्री तट से लगी हुई है।

कर्नाटक

यह राज्य भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'बंगलुरु' है। इस राज्य की सीमा समुद्री तट से लगी हुई है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत का उत्तरी मैदान– भाबर, तराई, भांगर, खादर | Northern Plains Of India– Bhabar, Terai, Bhangar, Khadar
2. प्रायद्वीपीय पठार– मध्य उच्चभूमि, दक्कन ट्रैप | Peninsular Plateau– Central Highlands, Deccan Trap
3. भारतीय मरूस्थल और तटीय मैदान | Indian Desert And Coastal Plain
4. लक्षद्वीप (प्रवाल), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | Lakshadweep (Coral), Andaman And Nicobar Islands
5. अपवाह तंत्र एवं अपवाह प्रतिरूप | Drainage System And Drainage Pattern

तमिलनाडु

यह राज्य भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'चेन्नई' है। यह भारत का सबसे दक्षिणतम राज्य है। इस राज्य में भारतीय मुख्यभूमि का सबसे दक्षिणतम बिन्दु 'केप कोमोरिन' स्थित है। यह कन्याकुमारी में स्थित है। तमिलनाडु की सीमा समुद्री तट से लगी हुई है।

केरल

यह राज्य भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'तिरूवनन्तपुरम्' है। इस राज्य की सीमा समुद्री तट से लगी हुई है।

सिक्किम

यह राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'गंगटोक' है। इसकी सीमा नेपाल, भूटान और चीन से लगी हुई है। जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत एवं विश्व के देशों के आकार व स्थिति | Size And Position Of India And Countries Of The World
2. विश्व तथा भारत (एवं उसके पड़ोसी देश) | World And India (And Its Neighboring Countries)
3. भारत की स्थलाकृतियाँ– शैलें और प्लेटें | Topography Of India– Rocks And Plates
4. भारतीय स्थलाकृतियों का निर्माण– गोंडवाना भूमि | Formation Of Indian Topographies– Gondwana Land
5. हिमालय– हिमाद्रि (ऊँचे शिखर), हिमाचल, शिवालिक | Himalaya– Himadri (High Peak), Himachal, Shivalik

असम

यह राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'दिसपुर' है। इसकी सीमा बांग्लादेश और भूटान से लगी हुई है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

अरूणाचल प्रदेश

यह राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'ईटानगर' है। इसकी सीमा चीन, भूटान और म्याँमार से लगी हुई है। यह भारत का सबसे पूर्वी राज्य है। इस राज्य में भारत का सबसे पूर्वी बिन्दु 'किबीथु' स्थित है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

नगालैण्ड

यह राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'कोहिमा' है। इसकी सीमा म्याँमार से लगी हुई है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

मणिपुर

यह राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'इम्फाल' है। इसकी सीमा म्याँमार से लगी हुई है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. संसाधन किसे कहते हैं? | संसाधनों के प्रकार || Who Are The Resources?
2. जैव और अजैव संसाधन | Biotic And Abiotic Resources
3. नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन | Renewable And Non-Renewable Resources
4. मानव जीवन में संसाधनों का महत्व | Importance Of Resources In Human Life
5. संसाधनों का वर्गीकरण– स्वामित्व और पुनः पुर्ति के आधार पर | Classification Of Resources– On Ownership And Replenishment Basis
6. संसाधनों का वर्गीकरण – वितरण के आधार पर | Classification Of Resources – On Distribution Basis
7. संसाधनों का वर्गीकरण – प्रयोग के आधार पर | Classification of Resources – Based on Use

मिज़ोरम

यह राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'आइज़ॉल' है। इसकी सीमा बांग्लादेश और म्याँमार से लगी हुई है। इससे होकर 'कर्क रेखा' गुजरती है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

त्रिपुरा

यह राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'अगरतला' है। इसकी सीमा बांग्लादेश से लगी हुई है। इससे होकर 'कर्क रेखा' गुजरती है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

मेघालय

यह राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी 'शिलॉन्ग' है। इसकी सीमा बांग्लादेश से लगी हुई है। यह स्थलरुद्ध राज्य है। अर्थात् इस राज्य की सीमा समुद्र तट से लगी हुई नहीं है।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of History.)
1. प्राचीन भारतीय इतिहास जानने के स्त्रोत | पुरातात्विक स्त्रोत और साहित्यिक स्त्रोत || Sources To Know Ancient Indian History
2. मगध का हर्यक वंश– बिम्बिसार, अजातशत्रु, उदायिन, नागदशक
3. मगध का नन्द वंश– महापद्मनन्द, धनानन्द
4. अभिलेख क्या होते हैं? | प्राचीन भारत के प्रमुख अभिलेख
5. प्राचीन भारत के पुरातात्विक स्त्रोत– अभिलेख, स्मारक, भवन, सिक्के, मूर्तियाँ, चित्रकला, मुहरें



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe