s
By: RF competition   Copy   Share  (405) 

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 06 || सामाजिक विज्ञान || हमारे अतीत | अध्याय 01 और 02

2611

क्या, कब, कहाँ और कैसे?

प्रश्न– अतीत के बारे में हम कैसे जान सकते हैं?
उत्तर– अतीत जानने के स्त्रोतों (पुरानी पुस्तकें, सिक्के, मूर्तियाँ आदि) के द्वारा हम अतीत के बारे में जान सकते हैं।

प्रश्न– हमें वर्तमान की घटनाओं की जानकारी किन-किन साधनों से प्राप्त होती है?
उत्तर– हमें वर्तमान की घटनाओं की जानकारी रेडियो, टेलीविज़न, अख़बार आदि साधनों के द्वारा प्राप्त होती है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 3 और 4
2. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 5 और 6
3. एटग्रेड प्रश्न– ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।
4. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना और विस्तार
5. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | ब्रिटिश प्रशासन, नीतियाँ और प्रभाव

प्रश्न– पाण्डुलिपि से क्या आशय है? प्राचीनकाल में पांडुलिपियाँ किस पर लिखी जाती थीं?
उत्तर– अतीत में पुस्तकें हाथ से लिखी जाती थीं। इन पुस्तकों को पाण्डुलिपि कहा जाता है। ये पाण्डुलिपियाँ ताड़पत्रों या हिमालय क्षेत्र में उगने वाले भूर्ज नामक पेड़ की छाल पर लिखी जाती थीं।

प्रश्न– शिलालेख और अभिलेख में क्या अन्तर है?
उत्तर– पत्थर पर उत्कीर्णित किये गये लेख को 'शिलालेख' कहा जाता है। कठोर धातु, पेड़ की छाल आदि में उत्कीर्णित किये गये लेख को 'अभिलेख' कहा जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. चमत्कारी जड़ी-बूटी 'धनिया' के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of The Miraculous Herb Coriander
2. अच्छे स्वास्थ्य के लिए नीम का प्रयोग कैसे करें? | How To Use Neem For Good Health?
3. महावीर स्वामी ने ज्ञान (कैवल्य) कैसे प्राप्त किया? | How Did Mahavir Swami Attain Knowledge (Kaivalya)?
4. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (हिन्दी) | कक्षा - 08 || पाठ 01 और 02
5. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 1 और 2

प्रश्न– प्राचीनकाल में लोग यात्रा किस प्रकार व क्यों करते थे?
उत्तर– प्राचीनकाल में लोग पैदल यात्रा करते थे। सामान्यतः लोग काम की तलाश में यात्रा करते थे। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण तथा नए और रोचक स्थानों की खोज करने के लिए वे एक स्थान से दूसरे स्थान जाते थे। इन सभी यात्राओं से लोगों को एक-दूसरे के विचारों को जानने का अवसर मिला।

प्रश्न– सहायक नदी किसे कहते हैं? गंगा की सहायक नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर– सहायक नदियाँ उन्हें कहते हैं, जो एक बड़ी नदी में मिल जाती हैं। गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ यमुना, सोन, घाघरा, गंडक आदि हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. रेशम कीट का जीवन चक्र | Silkworm Life Cycle
2. यीस्ट में जनन का सचित्र वर्णन | Pictorial Description Of Reproduction In Yeast
3. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की परिभाषा एवं उदाहरण | Magnetic Effect Of Electric Current
4. शहद खाने के फायदे | Benefits Of Eating Honey
5. शहद सेवन से सम्बन्धित सावधानियाँ | Precautions Related To Consuming Honey

प्रश्न– पुरातत्वविद् किसे कहते हैं? वे किन चीजों का अध्ययन करते हैं?
उत्तर– अतीत में बनी व प्रयोग में लायी गयीं वस्तुओं का अध्ययन करने वाले व्यक्ति को पुरातत्वविद् कहते हैं। पुरातत्वविद् पत्थर व ईंट से बनी इमारतों के अवशेषों, चित्रों तथा मूर्तियों का अध्ययन करते हैं। वे औजारों, हथियारों, बर्तनों, आभूषणों तथा सिक्कों की प्राप्ति के लिए छान-बीन तथा खुदाई भी करते हैं।

प्रश्न– इतिहासकार किसे कहते हैं? वे किन बातों का अध्ययन करते हैं?
उत्तर– अतीत का अध्ययन करने वाले व्यक्तियों को 'इतिहासकार' कहा जाता है। वे ऐतिहासिक परम्पराओं और धरोहरों का अध्ययन करते हैं।

प्रश्न– 'कॉमन एरा' तथा 'बिफोर कॉमन एरा' से क्या आशय है? लिखिए।
उत्तर– ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय को प्रदर्शित करने के लिए 'कॉमन एरा' का प्रयोग किया जाता है। ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय को अभिव्यक्त करने के लिए 'बिफोर कॉमन एरा' का प्रयोग किया जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. सौर कुकर से भोजन कैसे बनाया जाता है? | How To Cook Food With Solar Cooker?
2. उत्कृष्ट धातुएँ एवं उनके उदाहरण | Noble Metals And Their Examples
3. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं? | How Are Crystals Of Cooper Sulfate Formed?
4. रक्त का रंग लाल क्यों होता है? | Why Is Blood Red In Colour?
5. मानव पाचन तंत्र का चित्र एवं उनके प्रमुख भाग | Diagram Of Human Digestive System And Their Major Parts

आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

प्रश्न– आखेटक-खाद्य संग्राहक किसे कहा जाता था?
उत्तर– आज से लगभग बीस लाख साल पहले भारतीय उपमहाद्वीप में निवास करने वाले लोगों को 'आखेटक खाद्य संग्राहक' कहा जाता था। भोजन का इंतजाम करने की विधि के आधार पर उन्हें इस नाम से पुकारा जाता था।

प्रश्न– आरम्भिक मानव पत्थरों, लकड़ी और हड्डियों के औजारों का उपयोग किस-किस कार्यों में करते थे?
उत्तर– आरम्भिक मानव पत्थरों, लकड़ी और हड्डियों के औजारों का उपयोग फल-फूल काटने, हड्डियाँ और मांस काटने, पेड़ों की छाल और जानवरों की खाल उतारने के लिए करते थे। कुछ औजारों से लकड़ियाँ भी काटी जाती थीं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. जीवमण्डल क्या है? | जीवमण्डल की विशेषताएँ || What Is Biosphere? || Characteristics Of The Biosphere
2. भूकम्प से होने वाले लाभ एवं हानियाँ | Advantages And Disadvantages Of Earthquake
3. अमाशय क्या है? | अमाशय की कार्यप्रणाली || What Is Stomach? | Gastric Function
4. वास्तविक और आभासी प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं? | What Are Real And Virtual Images Called?
5. उदासीनीकरण अभिक्रिया और इसके उदाहरण | Neutralization Reaction And Its Examples

प्रश्न– आरम्भिक मानव धीरे-धीरे किस प्रकार पशुपालक बन गए?
उत्तर– आरम्भिक मानवों ने अपने घरों के आस-पास चारा रखकर जानवरों को आकर्षित कर उन्हें पालतू बनाया। सबसे पहले जिस जंगली जानवर को पालतू बनाया गया, वह कुत्ते का जंगली पूर्वक था। धीरे-धीरे लोग भेड़, बकरी, गाय, सूअर आदि जानवरों को पालतू बनाने लगे। इस प्रकार आरम्भिक मानव धीरे-धीरे पशुपालक बन गए।

प्रश्न– आरम्भिक मानव की किस प्रक्रिया को 'बसने की प्रक्रिया' कहा गया है?
उत्तर– आरम्भिक मानवों द्वारा पौधे उगाने और जानवरों की देखभाल करने को 'बसने की प्रक्रिया' नाम दिया गया है।

प्रश्न– जहाँ औजार, बर्तन और इमारतों जैसी वस्तुओं के अवशेष पाए गए हैं, उस स्थान को क्या कहा जाता है?
उत्तर– जहाँ औजार, बर्तन और इमारतों जैसी वस्तुओं के अवशेष पाए गए हैं, उस स्थान को 'पुरास्थल' कहा जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान | Advantages And Disadvantages Of Drinking Green Tea
2. विटामिन और खनिज लवणों के अभाव के कारण होने वाले रोग एवं उनके लक्षण | Information About Diseases
3. सम्राट अशोक द्वारा जनहित में किये गए कार्य | Works Done In Public Interest By Emperor Ashoka
4. 'विहार' से क्या आशय है? | What Is Meant By 'Vihara'?
5. क्या कारण है कि पक्षी हवा, भूमि और जल तीनों में गति करते हैं? | Information About Birds Move

प्रश्न– भीमबेटका मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है? यह ऐतिहासिक दृष्टि से क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर– भीमबेटका मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। भीमबेटका (पुरास्थल) में गुफाएँ और कंदराएँ हैं। इन गुफाओं में सुन्दर चित्र बने हुए हैं। इन गुफाओं में जंगली जानवरों का बड़ी सुंदर बड़ी कुशलता से सजीव चित्रण किया गया है।

प्रश्न– आखेटक-खाद्य संग्राहक समुदाय के लोग एक जगह से दूसरी जगह पर क्यों घूमते रहते थे?
उत्तर– आखेटक खाद्य संग्राहक समुदाय के लोग एक जगह से दूसरी जगह पर निम्नलिखित कारणों से घूमते रहते थे–
1. यदि वे लोग एक ही जगह पर ज्यादा दिनों तक रहते तो आस-पास के पौधों, फलों और जानवरों को खाकर समाप्त कर देते थे। इसीलिए भोजन की तलाश में इन्हें दूसरी जगह पर जाना पड़ता था।
2. जानवर अपने शिकार के लिए या फिर हिरण और मवेशी अपना चारा ढूँढने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाया जाया करते थे। इसलिए इन जानवरों का शिकार करने के लिए लोग भी इनके पीछे-पीछे जाया करते होंगे।
3. पेड़ और पौधे में फल-फूल अलग-अलग मौसम में आते हैं। इसीलिए लोग उनकी तलाश में उपयुक्त मौसम के अनुसार अन्य इलाकों में घूमते होंगे।
4. पानी के बिना किसी भी प्राणी या पेड़-पौधे का जीवित रहना सम्भव नहीं होता और पानी झीलों, झरनों तथा नदियों में ही मिलता है। यद्यपि कई नदियों और झीलों का पानी कभी नहीं सूखता। कुछ झीलों और नदियों में पानी बारिश के बाद ही मिल पाता है। इसलिए ऐसी झीलों और नदियों के किनारे बसे लोगों को पानी की तलाश में इधर-उधर जाना पड़ता होगा।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. गाजर खाने के फायदे | Benefits Of Eating Carrots
2. आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण | आयरन से भरपूर भोज्य-पदार्थ || Iron And Hemoglobin
3. भारतीय इतिहास – अजातशत्रु कौन था? | Indian History – Who Was Ajatashatru?
4. अदरक खाने के फायदे | Benefits Of Eating Ginger
5. लौंग, इलायची और सौंफ का सेवन करने के फायदे और नुकसान | Cloves, Cardamom And Fennel

प्रश्न– नवपाषाण युग में मिट्टी के बर्तनों का उपयोग किस प्रकार किया जाता था?
उत्तर– नवपाषाण युग में मिट्टी के बर्तनों का उपयोग वस्तुओं को रखने के लिए किया जाता था। धीरे-धीरे लोग इन बर्तनों का प्रयोग खाना बनाने के लिए ने करने लगे।

प्रश्न– मेहरगढ़ के बारे में आठ से दस वाक्यों में विवरण लिखिए।
उत्तर– मेहरगढ़ से सम्बन्धित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं–
1. मेहरगढ़ सम्भवतः वह स्थान है, जहाँ के स्त्री पुरुषों ने, इस इलाके में सबसे पहले जौ, गेहूँ आदि उगाना और भेड़-बकरी पालना सीखा।
2. मेहरगढ़ में विभिन्न प्रकार के जानवरों की हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं। इनमें हिरण तथा सूअर जैसे जंगली जानवरों तथा भेड़ और बकरियों की हड्डियाँ शामिल हैं।
3. मेहरगढ़ में चौकोर तथा आयताकार घरों के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक घर में चार या उससे अधिक कमरे हैं। संभवतः इनमें से कुछ कमरे भण्डारण के काम आते होंगे।
4. मृत्यु के बाद सामान्यतया मृतक के सगे सम्बन्धी उनके प्रति सम्मान जताते थे। लोगों की आस्था है कि मृत्यु के बाद भी जीवन होता है। इसीलिए कब्रों में मृतकों के साथ कुछ सामान भी रख दिए जाते थे। मेहरगढ़ में इस प्रकार की कई कब्रें प्राप्त हुई हैं।
5. मेहरगढ़ की एक कब्र में एक मृतक के साथ एक बकरी को दफनाया गया है। संभवतः इसे परलोक में मृतक के खाने के लिए रखा गया होगा।

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of "Indian Art and Culture".)
1. भारत की वास्तुकला, मूर्तिकला एवं मृद्भाण्ड | Architecture, Sculpture And Pottery Of India
2. हड़प्पा सभ्यता के स्थल एवं उनसे प्राप्त वास्तुकला एवं मूर्तिकला के उदाहरण | Harappan Architecture And Sculpture
3. हड़प्पा सभ्यता की वास्तुकला | Architecture Of Harappan Civilization
4. हड़प्पा सभ्यता की मोहरें | Seals Of Harappan Civilization
5. हड़प्पा सभ्यता की मूर्ति कला | Statues Of Harappan Civilization



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe