s
By: RF competition   Copy   Share  (401) 

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना और विस्तार

1945

प्रश्न– यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियाँ किस उद्देश्य से भारत आई थीं?
उत्तर– यूरोपीय व्यापारिक कंपनियाँ भारत में व्यापार करने के उद्देश्य से आई थी।

प्रश्न– डच किस देश के निवासी थे? उन्होंने भारत के साथ किन वस्तुओं के व्यापार में रुचि दिखाई?
उत्तर– डच हालैण्ड के निवासी थे। डचों ने भारत के साथ मुख्य रूप से मसालों, नील, कच्चे रेशम, शीशा, चावल और अफीम का व्यापार करने में रुचि दिखाई।

प्रश्न– 'ईस्ट इण्डिया कम्पनी' की स्थापना किसने व कब की?
उत्तर– इंग्लैण्ड के प्रमुख पूँजीपतियों द्वारा 31 दिसंबर 1600 ईस्वी को ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना की गई।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 3 और 4
2. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 5 और 6
3. एटग्रेड प्रश्न– ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न– फ्रांसीसी ईस्ट इण्डिया कम्पनी के बीच संघर्ष के क्या कारण थे?
उत्तर– सन् 1600 ईस्वी में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना हुई थी। इसके 64 वर्ष पश्चात् सन् 1664 ईस्वी को फ्रांसीसी कम्पनी की स्थापना हुई थी। फ्रांसीसी कम्पनी ने धीरे-धीरे भारत में व्यापार करना आरम्भ किया। अन्त में इस कम्पनी के गवर्नर डूप्ले ने भारत की राजनीतिक परिस्थितियों का लाभ उठाने का निश्चय किया। इसके फलस्वरूप ईस्ट इण्डिया कम्पनी और फ्रांसीसी कम्पनी के मध्य संघर्ष आरम्भ हुआ। इस संघर्ष में ईस्ट इण्डिया कम्पनी विजयी रही।

प्रश्न– प्लासी के युद्ध के क्या परिणाम हुए?
उत्तर– सैनिक दृष्टि से प्लासी के युद्ध का कोई महत्व नहीं था, मगर राजनीतिक एवं आर्थिक दृष्टि से युद्ध का अत्यधिक महत्व है। इस युद्ध के फलस्वरुप बंगाल का नया नवाब मीरजाफर अंग्रेजों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया। बंगाल के राजनीतिक जीवन पर अंग्रेजों का ही अधिकार था। आर्थिक दृष्टि से प्लासी युद्ध के बाद बंगाल की लूट आरम्भ हो गई। मीरजाफर ने लगभग तीन करोड़ रुपिया अंग्रेजों को दिए। अंग्रेजों को बंगाल, बिहार और उड़ीसा में कर मुक्त व्यापार करने का अधिकार मिला। कम्पनी को कोलकाता के समीप 24 परगना की जागी जमीदारी मिली। कलकत्ता में कम्पनी को सिक्के ढालने का अधिकार मिला। इस प्रकार प्लासी के युद्ध में कम्पनी को बंगाल की सत्ता सौंप दी।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. चमत्कारी जड़ी-बूटी 'धनिया' के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of The Miraculous Herb Coriander
2. अच्छे स्वास्थ्य के लिए नीम का प्रयोग कैसे करें? | How To Use Neem For Good Health?
3. महावीर स्वामी ने ज्ञान (कैवल्य) कैसे प्राप्त किया? | How Did Mahavir Swami Attain Knowledge (Kaivalya)?
4. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (हिन्दी) | कक्षा - 08 || पाठ 01 और 02
5. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 1 और 2

प्रश्न– बक्सर का युद्ध कब व किसके बीच हुआ?
उत्तर– बक्सर का युद्ध 23 अक्टूबर सन् 1764 ईस्वी को हुआ था। इस तिथि को बंगाल के नवाब मीरकासिम, अवध के नवाब शुजाउद्दौला और दिल्ली के मुगल सम्राट शाहआलम ने संगठित होकर ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेनाओं के साथ युद्ध किया था।

प्रश्न– इलाहाबाद की सन्धि की प्रमुख बातें लिखिए।
उत्तर– इलाहाबाद की संधि की प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं–
1. अवध के नवाब से 50 लाख रूपये युद्ध के हर्जाने के रूप में लेकर अंग्रेज उसे अवध का राज्य लौटा देंगे।
2. कड़ा और इलाहाबाद तथा उसके आसपास का क्षेत्र अवध से पृथक कर मुगल बादशाह शाहआलम को दिया जाएगा।
3. चुनार का दुर्ग अंग्रेजों को मिलेगा।
4. अंग्रेजों को अवध की सीमाओं के भीतर बिना कर दिए व्यापार की सुविधा मिलेगी।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. सौर कुकर से भोजन कैसे बनाया जाता है? | How To Cook Food With Solar Cooker?
2. उत्कृष्ट धातुएँ एवं उनके उदाहरण | Noble Metals And Their Examples
3. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं? | How Are Crystals Of Cooper Sulfate Formed?
4. रक्त का रंग लाल क्यों होता है? | Why Is Blood Red In Colour?
5. मानव पाचन तंत्र का चित्र एवं उनके प्रमुख भाग | Diagram Of Human Digestive System And Their Major Parts

प्रश्न– लॉर्ड डलहौजी द्वारा भारतीय राज्यों को ब्रिटिश शासन के अधीन करने हेतु अपनाई गई नीति का वर्णन कीजिए।
उत्तर– भारतीय राज्यों को प्रत्यक्ष रूप से कम्पनी के अधीन करने के लिए गवर्नर जनरल लार्ड डलहौजी ने विलय नीति (हड़प नीति) का अनुसरण किया। सर्वप्रथम उसने भारतीय राजाओं द्वारा दत्तक पुत्र लेने की प्रथा पर रोक लगा दी। जो शासक बिना पुत्र के मर गए, उनके राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य का अंग बना लिया गया। ऐसे राज्यों में झाँसी, नागपुर और सतारा प्रमुख थे।

प्रश्न– लार्ड वेलेजली की सहायक सन्धि की मुख्य शर्तें क्या थीं, लिखिए।
उत्तर– लार्ड वेलेजली की सहायक सन्धि की मुख्य शर्तें निम्नलिखित थीं–
1. सहायक सन्धि अपनाने वाले भारतीय राज्य को अपनी सुरक्षा के लिए ब्रिटिश सेना की एक टुकड़ी को अपने राज्य की सीमाओं में रखना होता था।
2. ब्रिटिश सेना के खर्च के लिए सन्धि स्वीकार करने वाले राज्य को एक निश्चित धनराशि अथवा अपने राज्य का एक भू-भाग कम्पनी को देना होता था।
3. भारतीय शासक को अपने दरबार में एक अंग्रेज अफसर को भी रखना होता था, जो भारतीय शासक के कार्यों में हस्तक्षेप किया करता था।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. पौधे और राइज़ बैक्टीरिया | Plants And Rihz Bacteria
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) | World Health Organization (WHO)
3. अशोक का धम्म (धर्म) क्या था? | What Was Ashoka's Dhamma (Religion)?
4. ग्लोबल वार्मिंग क्या है? | What Is Global Warming?
5. आर्यभट्ट की उपलब्धियाँ एवं जीवन परिचय | Aryabhatta's Achievements And Biography

प्रश्न– किन कारणों से ब्रिटिश कम्पनी को भारत में सत्ता स्थापित करने में सफलता प्राप्त हुई।
उत्तर– निम्नलिखित कारणों से ब्रिटिश कम्पनी को भारत में सत्ता स्थापित करने में सफलता प्राप्त हुई–
1. कर्नाटक युद्ध में मिली सफलता ने अंग्रेजों को व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में विजयी बना दिया और प्लासी तथा बक्सर के युद्ध ने अंग्रेज कम्पनी को भारतीय राजनीतिक सत्ता पर अधिकार दे दिया।
2. ब्रिटिश कम्पनी की विजय में भारत की राजनीतिक और सामाजिक की स्थिति भी जिम्मेदार थी। औरंगजेब की मृत्यु के बाद भारत में राजनीतिक बिखराव का दौर आरम्भ हो गया था।
3. ब्रिटिश कम्पनी ने भारतीय राजाओं और नवाबों की राजनीतिक उदासीनता और आपसी प्रतिस्पर्धा का लाभ अपने पक्ष में उठाया।
4. अंग्रेजों की सफलता का कारण उनके हल्के और छोटे हथियार तथा प्रशिक्षित सेनाएँ थीं। अंग्रेजों के पास एक अच्छा तोपखाना भी था, जो उनकी विजय का कारण बना।
5. 18वीं शताब्दी में भारत में राजनीतिक अराजकता, राजनीतिक बिखराव, केन्द्र का कमजोर होना आदि ऐसे तत्व थे जिन्होंने ब्रिटिश कम्पनी को सफलता प्रदान की।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. पादप ऊतक एवं जन्तु ऊतक | Plant Tissue And Animal Tissue
2. ऊर्जा संकट– कारण एवं रोकथाम | Energy Crisis– Causes And Prevention
3. ई-कचरा – दुष्परिणाम एवं प्रबंधन | E-Waste – Consequences And Management
4. शिक्षा क्या है? | शिक्षा के प्रकार || What Is Education? | Type Of Education
5. हमारे लिए भोजन क्यों आवश्यक है? | पौधों एवं जन्तुओं में पोषण || Explain Nutrition

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. बादाम खाने के फायदे | Benefits Of Eating Almonds
2. चमत्कारी औषधि 'मेथी' | मेथी खाने के फायदे || Miracle Medicine 'Fenugreek'
3. 'गर्म पानी' पीने के फायदे | Benefits Of Drinking 'Hot Water'
4. बाल सफेद क्यों हो जाते हैं? | सफेद बालों का उपचार || Why Does Hair Turn White?
5. संसार की पहली दीपावली कैसे मनायी गयी थी? | How Was The World's First Diwali Celebrated?



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe