s
By: RF competition   Copy   Share  (398) 

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 3 और 4

2585

अध्याय 03 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न– नायलॉन के किस गुण के कारण उसका उपयोग कपड़ों के निर्माण में होता है?
उत्तर– नायलॉन एक मानव निर्मित रेशा है। यह रेशा प्रबल, प्रत्यास्थ और हल्का होता है। यह चमकीला और धुलने में सुगम होता है। अतः इससे कपड़े बनाए जाते हैं। नायलॉन रेशा वास्तव में इतना प्रबल हो सकता है कि इससे पैराशूट और चट्टानों पर चढ़ने के लिए रस्से भी बनाए जाते हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 1 और 2

प्रश्न– थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक में उदाहरण सहित अन्तर लिखिए।
उत्तर– थर्मोप्लास्टिक– कुछ प्लास्टिक की वस्तुएँ सरलतापूर्वक मोड़ी जा सकती हैं जबकि कुछ मोड़ने हेतु बल लगाने पर टूट जाती हैं। जब हम एक प्लास्टिक की बोतल में गर्म जल डालते हैं तो वह विकृत हो जाती है। ऐसा प्लास्टिक जो गर्म करने पर आसानी से विकृत हो जाता है और सरलतापूर्वक मुड़ जाता है, 'थर्मोप्लास्टिक' कहलाता है। उदाहरण– पॉलिथीन, पीवीसी (PVC) आदि। इनका उपयोग खिलौने, कंघियाँ और विभिन्न प्रकार के पात्रों के बड़े पैमाने पर निर्माण हेतु किया जाता है।
थर्मोसेटिंग प्लास्टिक– कुछ प्लास्टिक ऐसे होते हैं जिन्हें एक बार साँचे में ढाल दिया जाता है तो इन्हें ऊष्मा देकर नर्म नहीं किया जा सकता। ये 'थर्मोसेटिंग प्लास्टिक' कहलाते हैं। उदाहरण– बैकेलाइट, मेलामाइन आदि।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (हिन्दी) | कक्षा - 08 || पाठ 01 और 02

प्रश्न– क्या कारण है कि, आग बुझाने वाले कर्मचारियों के कपड़ों पर आग बुझाते समय आग नहीं लगती?
उत्तर– आग बुझाते समय कर्मचारी मेलामाइन प्लास्टिक की परत चढ़े हुए कपड़े पहनते हैं। मेलामाइन प्लास्टिक अग्निरोधक होती है। इस कारण उनके कपड़ों में आग नहीं लगती।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
महावीर स्वामी ने ज्ञान (कैवल्य) कैसे प्राप्त किया? | How Did Mahavir Swami Attain Knowledge (Kaivalya)?

प्रश्न– जैव निम्नीकरणीय तथा अजैव निम्नीकरणीय में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– जैव निम्नीकरणीय– पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रिया, जैसे जीवाणु की क्रिया, द्वारा अपघटित हो जाता है, जैव निम्नीकरणीय कहलाता है। उदाहरण– सब्जी और फलों के छिलके, बचा हुआ भोजन, कागज, सूती कपड़ा, लकड़ी, ऊनी वस्त्र आदि।
अजैव निम्नीकरणीय– पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा सरलता से विघटित नहीं होता, अजैव निम्नीकरणीय कहलाता है। उदाहरण– टिन, ऐलुमिनियम और अन्य धातुओं के डिब्बे, प्लास्टिक थैलियाँ आदि।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए नीम का प्रयोग कैसे करें? | How To Use Neem For Good Health?

प्रश्न– "जहाँ तक संभव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए", इस कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर– प्लास्टिक अपघटित होने में कई वर्ष ले लेता है, यह पर्यावरण हितैषी नहीं है। यह पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनता है। इसके अतिरिक्त जब इस संश्लेषित पदार्थ को जलाया जाता है तो पूर्णतया जलने में लम्बा समय लेता है। इस प्रक्रम में यह भारी मात्रा में विषैली धूम उत्सर्जित कर पर्यावरण प्रदूषित करता है। इस समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है? अतः निवेदन है कि प्लास्टिक के उपयोग से बचिए। कपास या जूट के बने थैलों का प्रयोग कीजिए। जैव निम्नीकरणीय और जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्ट को अलग इकट्ठा करिए और इनका अलग निस्तारण करिए। इसे अपने घरों पर व्यवहार में लाइए। कुछ और तरीके भी सुझाइए जिनके द्वारा आप प्लास्टिक पदार्थों के उपयोग को कम करने में सहयोग दे सकते हैं। प्लास्टिक अपशिष्ट को पुनः चक्रित करना बेहतर होगा। अधिकांश थर्मोप्लास्टिक पुनः चक्रित किये जा सकते हैं। जिन वस्तुओं का पुनः चक्रण किया जा सकता है, उनकी सूची बनाइए। पुनः चक्रण के समय कुछ रंग प्रदान करने वाले अभिकर्मक मिला दिये जाते हैं। इससे पुनः चक्रित सामग्री का उपयोग, विशेष रूप से खाद्य पदार्थों के संचयन हेतु, सीमित हो जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
चमत्कारी जड़ी-बूटी 'धनिया' के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of The Miraculous Herb Coriander

अध्याय 04 पदार्थ - धातु और अधातु

प्रश्न– आघातवर्धनीयता को समझाइए।
उत्तर– धातुओं का वह गुण जिसके कारण उन्हें पीटकर शीट में परिवर्तित किया जा सकता है, आघातवर्धनीयता कहलाता है। यह धातुओं का अभिलाक्षणिक गुण है। कोयला, पेंसिल लेड आदि पदार्थों में यह गुण नहीं पाया जाता।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
शहद सेवन से सम्बन्धित सावधानियाँ | Precautions Related To Consuming Honey

प्रश्न– धातु को खींचकर तारों में परिवर्तित करना धातुओं का कौन-सा गुण कहलाता है?
उत्तर– धातु को खींचकर तारों में परिवर्तित करना, 'तन्यता' कहलाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
शहद खाने के फायदे | Benefits Of Eating Honey

प्रश्न– किन्हीं दो धातुओं के नाम लिखिए जिन्हें चाकू से काटा जा सकता है?
उत्तर– सोडियम और पोटेशियम धातुओं को चाकू से काटा जा सकता है। ये दोनों धातुएँ बहुत नरम होती हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की परिभाषा एवं उदाहरण | Magnetic Effect Of Electric Current

प्रश्न– 'सोडियम' धातु को मिट्टी के तेल में संचित कर क्यों रखा जाता है?
उत्तर– सोडियम धातु बहुत अधिक क्रियाशील होता है। यह ऑक्सीजन और जल के साथ अत्यंत तीव्र अभिक्रिया करता है। अभिक्रिया में बहुत अधिक ऊष्मा उत्पन्न होती है। इसलिए सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में संचित कर रखा जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. रेशम कीट का जीवन चक्र | Silkworm Life Cycle
2. यीस्ट में जनन का सचित्र वर्णन | Pictorial Description Of Reproduction In Yeast

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. सौर कुकर से भोजन कैसे बनाया जाता है? | How To Cook Food With Solar Cooker?
2. उत्कृष्ट धातुएँ एवं उनके उदाहरण | Noble Metals And Their Examples
3. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं? | How Are Crystals Of Cooper Sulfate Formed?
4. रक्त का रंग लाल क्यों होता है? | Why Is Blood Red In Colour?
5. मानव पाचन तंत्र का चित्र एवं उनके प्रमुख भाग | Diagram Of Human Digestive System And Their Major Parts

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. पौधे और राइज़ बैक्टीरिया | Plants And Rihz Bacteria
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) | World Health Organization (WHO)
3. अशोक का धम्म (धर्म) क्या था? | What Was Ashoka's Dhamma (Religion)?
4. ग्लोबल वार्मिंग क्या है? | What Is Global Warming?
5. आर्यभट्ट की उपलब्धियाँ एवं जीवन परिचय | Aryabhatta's Achievements And Biography



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe