s
By: RF competition   Copy   Share  (396) 

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (हिन्दी) | कक्षा - 08 || पाठ 01 और 02

4461

पाठ - 01 वर दे

प्रश्न– इन पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए–
काट अन्ध-उर के बंधन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर
कलुष-भेद तम हर, प्रकाश भर
जगमग जग कर दे!
भावार्थ– हे माँ सरस्वती! आप मनुष्य के जीवन में भरे अज्ञान के भिन्न-भिन्न स्तरों के बन्धनों को काट दीजिए। उन्हें सभी प्रकार के अज्ञानों से मुक्ति प्रदान कर दीजिए। मनुष्यों के हृदयों में ज्ञान का ज्योति रूपी झरना बहा दीजिए। मन के विकारों को दूर कर दीजिए। अज्ञान के अन्धकार को मिटा दीजिए। ज्ञान का प्रकाश भर दीजिए। सम्पूर्ण संसार को जगमगा दीजिए।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
महावीर स्वामी ने ज्ञान (कैवल्य) कैसे प्राप्त किया? | How Did Mahavir Swami Attain Knowledge (Kaivalya)?

प्रश्न– "नवजात शिशु के चरण कमल के समान सुन्दर हैं।" वाक्य में उपमेय, उपमान, साधारण धर्म एवं वाचक शब्द छाँटकर लिखिए।
उत्तर– उपमेय– नवजात शिशु के चरण
उपमान– कमल
साधारण धर्म– सुन्दर
वाचक शब्द– के समान है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए नीम का प्रयोग कैसे करें? | How To Use Neem For Good Health?

प्रश्न– आकाश के तीन पर्यायवाची शब्द लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर– 1. नभ– आज नभ बहुत सुन्दर दिखाई दे रहा है।
2. गगन– गगन में बादल छाये हुए हैं।
3. आसमान– रात्रि को आसमान में तारे दिखाई देते हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
चमत्कारी जड़ी-बूटी 'धनिया' के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of The Miraculous Herb Coriander

प्रश्न– वर दे! कविता में कवि प्रकृति की किन-किन वस्तुओं में नया रूप देखना चाह रहे हैं? विस्तारपूर्वक लिखिए।
उत्तर– वर दे! कविता में कवि ने प्रकृति की वस्तुओं का चित्रण नए रूप में किया है। वे चाहते हैं कि प्रकृति में कोई भी वस्तु अपने पुराने अतीत स्वरूप में न बनी रहे। वे चाहते हैं कि वहाँ मधुरता हो, भावुकता हो, सजीवता हो। प्रकृति अपने गतिप्रधान स्वरूप में मनुष्य मन को शुद्धता, पवित्रता और कोमलता देती है। प्रकृति अपने बदले हुए स्वरूप में प्रेम और सौन्दर्य का उपदेश देती है। प्रकृति के स्वतन्त्र विकास से उसकी निर्भीकता और सभी के कल्याण की भावना मनुष्य में विकास पाती है। प्रकृति के मुक्त चित्रण में कवि ने रूढ़ियों कि अन्धेरी काया को तोड़ कर मानव मुक्ति का संदेश दिया है। नये बादल की मधुर गम्भीर गर्जना लोगों के मन के विकारों को दूर करके अपनी सुखद वर्षा से पृथ्वी को शस्य श्यामला बना देती है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
शहद सेवन से सम्बन्धित सावधानियाँ | Precautions Related To Consuming Honey

पाठ - 02 आत्मविश्वास

प्रश्न– 'खन्दक-खाँइयों' सामाजिक पद में कौन-सा समास है?
उत्तर– खन्दक-खाइयों सामाजिक पद में 'द्वन्द्व समास' है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
शहद खाने के फायदे | Benefits Of Eating Honey

प्रश्न– विरोधी को हम शक्तिशाली क्यों मान लेते हैं?
उत्तर– अपनी आत्महीनता, कायरता, कुसंस्कार और आत्मविश्वास की कमी के कारण हम विरोधी को स्वयं से अधिक शक्तिशाली मान लेते हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की परिभाषा एवं उदाहरण | Magnetic Effect Of Electric Current

प्रश्न– "सफलता की, विजय की, उन्नति की कुंजी तो अविचल श्रद्धा ही है।" इस वाक्य का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– संसार में कई ऐसे मनुष्य हैं, जो यह सोच लेते हैं कि हमें सफलता नहीं प्राप्त होगी क्योंकि देव हमारे विपरीत हैं। ऐसा सोचकर वे लोग अपनी सफलता को गवा देते हैं। वे सफलता और विजय के लिए संघर्ष नहीं करते। उन्हें सफलता और विजय प्राप्त नहीं होती। यदि हमारा मन शंका व निराशा से भरा हो, तो ऐसी स्थिति में हमारे सारे कार्य निराशाजनक ही होंगे। अतः स्पष्ट है कि "सफलता की, विजय की, उन्नति की कुंजी तो अविचल श्रद्धा ही है।"

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
यीस्ट में जनन का सचित्र वर्णन | Pictorial Description Of Reproduction In Yeast

प्रश्न– आत्म विश्वास के बूते पर जीवन में सब कुछ करना संभव है। 'आत्मविश्वास' पाठ के आधार पर किसी महान व्यक्तित्व का उदाहरण देते हुए उक्त कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– आत्मविश्वास के बूते पर ही जीवन में सब कुछ कर पाना सम्भव है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस में अटूट आत्मविश्वास भरा हुआ था। नेताजी जब आई.पी.एस. की प्रतियोगिता में बैठे तो, अंग्रेज परीक्षक ने पूरी तेजी से घूमते हुए बिजली के पंखे की ओर इशारा कर, उनसे पूछा कि क्या इसकी पंखुड़ियाँ गिनी जा सकती हैं? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए सुभाष बाबू ने पहले पंखा बन्द कर दिया। इसके बाद वे बोले, "जी हाँ सुगमता के साथ।" नेताजी के उत्तर को सुनकर परीक्षक प्रसन्न हो गया। इसके बाद परीक्षक ने नेताजी से एक और प्रश्न पूछा। उसने नेताजी के सामने एक अंगूठी रख कर कहा कि क्या इसमें से सुभाष चन्द्र बोस पास हो सकता है। सुभाष बाबू ने अपने नाम का एक विजिटिंग कार्ड मोड़ कर उसमें से पास कर दिया और कहा "जी, इस तरह!" यह कहानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अटूट आत्मविश्वास की है। इसे सुनने के बाद स्पष्ट हो सकता है कि आत्मविश्वास के आधार पर ही मनुष्य अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
रेशम कीट का जीवन चक्र | Silkworm Life Cycle

प्रश्न– राम बाली के सामने आकर क्यों नहीं लड़े?
उत्तर– बाली को यह वरदान प्राप्त था कि जो भी व्यक्ति उससे लड़ने आएगा, उसकी आधी ताकत उसमें आ जाएगी। इसलिए बाली आसानी से अपने विरोधी को परास्त कर देता था। इस कारण भगवान श्री राम बाली के सामने आकर नहीं लड़े।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. सौर कुकर से भोजन कैसे बनाया जाता है? | How To Cook Food With Solar Cooker?
2. उत्कृष्ट धातुएँ एवं उनके उदाहरण | Noble Metals And Their Examples
3. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं? | How Are Crystals Of Cooper Sulfate Formed?
4. रक्त का रंग लाल क्यों होता है? | Why Is Blood Red In Colour?
5. मानव पाचन तंत्र का चित्र एवं उनके प्रमुख भाग | Diagram Of Human Digestive System And Their Major Parts

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. जीवमण्डल क्या है? | जीवमण्डल की विशेषताएँ || What Is Biosphere? || Characteristics Of The Biosphere
2. भूकम्प से होने वाले लाभ एवं हानियाँ | Advantages And Disadvantages Of Earthquake
3. अमाशय क्या है? | अमाशय की कार्यप्रणाली || What Is Stomach? | Gastric Function
4. वास्तविक और आभासी प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं? | What Are Real And Virtual Images Called?
5. उदासीनीकरण अभिक्रिया और इसके उदाहरण | Neutralization Reaction And Its Examples



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe