s
By: RF competition   Copy   Share  (376) 

यह तन काँचा कुम्भ है – कबीर दास

1834

अमृतवाणी

यह तन काँचा कुम्भ है, लिये फिरै थे साथ।
टपका लागा फुटि गया, कछू न आया हाथ।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
यह संसार क्षणभंगुर है – जैनेन्द्र कुमार

शब्दार्थ

तन- शरीर, काँचा- कच्चा, कुम्भ- घड़ा, फिरै- घूमना, टपका- बूँद या चोट, लागा- लग गया, फुटि- फूट जाना, कछू- कुछ भी।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
माटी कहै कुम्हार से – कबीर दास

सन्दर्भ

प्रस्तुत दोहा 'अमृतवाणी' नामक शीर्षक से लिया गया है। इसकी रचना 'कबीर दास' ने की है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
कबीर दास का जीवन परिचय एवं काव्यगत विशेषताएँ

प्रसंग

प्रस्तुत दोहे में मानव शरीर पर अहंकार न करने की सलाह दी गई है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
उपन्यास क्या है? | उपन्यास का इतिहास एवं प्रमुख उपन्यासकार

व्याख्या

कबीर दास जी कहते हैं कि यह शरीर तो कच्चे घड़े के समान है। मनुष्य इसे अपने साथ लिए घूम रहा था। मनुष्य के इस शरीर पर समय की एक बूँद (चोट) लगी और वह फूट गया। अर्थात् वृद्ध हो जाने के कारण अथवा अन्य कारण से मनुष्य की मृत्यु हो गई। मानव शरीर नष्ट हो गया और कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ। मानव का जीवन व्यर्थ चला गया। अतः हमें अपने शरीर पर अहंकार नहीं करना चाहिए।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय' का जीवन परिचय

काव्य-सौन्दर्य

प्रस्तुत दोहे से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं–
1. नश्वर शरीर पर व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए।
2. सरल, सुबोध और व्यवहारिक भाषा का प्रयोग किया गया है।
3. अनुप्रास अलंकार का प्रयोग किया गया है।
4. प्रस्तुत दोहा शान्त रस का उदाहरण है।
5. दोहा छंद का प्रयोग किया गया है।
6. प्रस्तुत दोहे के माध्यम से जीवन के कटु सत्य को उजागर किया गया है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
एकांकी क्या है? | एकांकी का इतिहास एवं प्रमुख एकांकीकार

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. छावते कुटीर कहूँ रम्य जमुना कै तीर– जगन्नाथ दास 'रत्नाकर'
2. भज मन चरण कँवल अविनासी– मीराबाई
3. हिंदी का इतिहास– भारतेन्दु युग (विशेषताएँ एवं प्रमुख कवि)
4. हिन्दी का इतिहास– द्विवेदी युग (विशेषताएँ एवं कवि)
5. मैथिलीशरण गुप्त– कवि परिचय



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe