s
By: RF competition   Copy   Share  (361) 

खगोलीय दूरदर्शी का चित्र सहित वर्णन | Astronomical Telescope

8663

खगोलीय दूरदर्शी (Astronomical Telescope)

खगोलीय दूरदर्शी की सहायता से आकाशीय पिण्डों को देखा जा सकता है। इस दूरदर्शी के निर्माण में उत्तल लेंसों का प्रयोग किया जाता है।

The celestial bodies can be seen with the help of astronomical telescope. Convex lenses are used in the manufacture of this telescope.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की संरचना, रेखाचित्र और कार्यविधि | Structure, Diagram And Procedure Of Compound Microscope

आरेख (Diagram)

astronomical_telescope_physics_

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
सरल सूक्ष्मदर्शी का चित्र सहित वर्णन | Simple Microscope With Diagram

संरचना (Structure)

खगोलीय दूरदर्शी में धातु की एक लम्बी खोखली नली होती है। इस नली के एक सिरे पर उत्तल लेंस L1लगा होता है। यह लेंस वस्तु (आकाशीय पिण्ड) की ओर होता है। इसे 'अभिदृश्यक लेंस' कहा जाता है। इस नली के दूसरे सिरे पर एक अन्य नली लगी होती है। इसे अभिदृश्यक वाली नली के अन्दर दण्ड-चक्रीय प्रबंध के द्वारा सरकाया जा सकता है। इस दूसरी नली के बाहरी सिरे पर उत्तल लेंस L2 लगा होता है। यह लेंस देखने के दौरान नेत्र के पास होता है। इसे 'नेत्र लेंस' या 'नेत्रिका' कहा जाता है। खगोलीय दूरदर्शी में अभिदृश्यक लेंस की फोकस दूरी और द्वारक अधिक होते हैं। इसकी तुलना में नेत्र लेंस की फोकस दूरी और द्वारक बहुत कम होते हैं।

Astronomical telescope has a long hollow metal tube. A convex lens L1 is fitted at one end of this tube. This lens is towards the object (celestial body). This is called the 'objective lens'. Another tube is attached at the other end of this tube. It can be moved by a bar-wheel arrangement inside the visible tube. A convex lens L2 is mounted on the outer end of this second tube. This lens is near the eye while viewing. It is called 'eye lens' or 'eyepiece'. The focal length and aperture of the objective lens are greater in astronomical telescopes. In comparison, the focal length and aperture of the eye lens are very small.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी क्या होते हैं? | What Are Microscopes And Telescopes?

कार्यविधि (Procedure)

मानलो कोई वस्तु AB खगोलीय दूरदर्शी से बहुत दूर स्थित है। इस वस्तु AB से आने वाली समान्तर प्रकाश किरणें अभिदृश्यक लेंस के द्वितीय फोकस पर A'B' प्रतिबिम्ब बनाती हैं। यह प्रतिबिम्ब वास्तविक और उल्टा बनता है। प्राप्त प्रतिबिम्ब A'B' नेत्र लेंस के लिए वस्तु का कार्य करता है। नेत्र लेंस को इस प्रकार समंजित किया जाता है कि अभिदृश्यक द्वारा बना प्रतिबिम्ब A'B' नेत्र लेंस के प्रथम फोकस और प्रकाशीय केन्द्र के मध्य बने। इस प्रकार नेत्र लेंस द्वारा A'B' का प्रतिबिम्ब A"B" बनता है। यह प्रतिबिम्ब आभासी, बड़ा और उल्टा बनता है। अतः खगोलीय दूरदर्शी की सहायता से बहुत दूर स्थित वस्तुओं या आकाशीय पिण्डों का प्रतिबिम्ब देखा जा सकता है।

Assume an object AB is located far away from the astronomical telescope. Parallel rays of light coming from this object AB form the image A'B' at the second focus of the objective lens. This image becomes real and inverted. The image obtained A'B' acts as the object for the eye lens. The eye lens is adjusted in such a way that the image formed by the objective A'B' is between the first focus of the eye lens and the optical center. Thus the image of A'B' is formed by the eye lens as A"B". This image becomes virtual, magnified and inverted. Therefore, with the help of astronomical telescope, the image of distant objects or celestial bodies can be seen.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
प्रकाशीय यन्त्र क्या होते हैं? | What Are Optical Instruments?

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. दृष्टि दोष क्या होते हैं? | What Are Vision Defect?
2. निकट दृष्टि दोष | कारण एवं निवारण || Myopia Or Short Sightedness | Causes And Remedies
3. दूर दृष्टि दोष | कारण एवं निवारण || Hypermetropia Or Long Sightedness | Causes And Remedies
4. जरा दृष्टि दोष और दृष्टि वैषम्य | Presbyopia And Astigmatism
5. आँखों की संरचना का सचित्र वर्णन | Pictorial Description Of Eye Structure



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe