s
By: RF competition   Copy   Share  (313) 

एटग्रेड प्रश्न– सम्राट अशोक द्वारा जनहित में किये गए कार्य | Works Done In Public Interest By Emperor Ashoka

4349

जिस प्रकार पिता अपने पुत्रों को अच्छे व्यवहार की शिक्षा देता है, उसी प्रकार सम्राट अशोक ने अपनी प्रजा को अच्छे उपदेश दिये। सम्राट अशोक बौद्ध धर्म से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने धर्म से सम्बन्धित शिक्षाओं को अपने प्रजाजनों तक पहुँचाया। सम्राट अशोक के साम्राज्य में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग निवास करते थे। इस कारण कई बार लोगों के मध्य टकराव उत्पन्न हो जाता था। पशुओं की बलि चढ़ाई जाती थी। दास और दासियों से क्रूर व्यवहार किया जाता था। लोगों में लड़ाई-झगड़े होते थे। सम्राट अशोक ने इन सभी समस्याओं का निदान किया। उन्होंने धम्म-महामात्त नामक अधिकारियों की नियुक्ति की। ये अधिकारी जगह-जगह पर जाकर धर्म की शिक्षा देते थे।

As a father teaches good behavior to his sons, in the same way Emperor Ashoka gave good teachings to his subjects. Emperor Ashoka was greatly influenced by Buddhism. He took the teachings related to religion to his subjects. People of different religions lived in the empire of Emperor Ashoka. Due to this many times conflicts arose between the people. Animals were sacrificed. Slaves were treated cruelly. People used to fight and fight. Emperor Ashoka solved all these problems. He appointed officers named Dhamma-Mahamatta. These officers used to go from place to place and teach religion.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
विटामिन और खनिज लवणों के अभाव के कारण होने वाले रोग एवं उनके लक्षण | Information About Diseases

सम्राट अशोक ने अपने अच्छे विचारों और उपदेशों को अपने राज्य के विभिन्न स्थानों पर शिलाओं और स्तम्भों पर खुदवा दिया था। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि जो लोग पढ़ नहीं सकते उन्हें राजा का सन्देश सुनाया जाये। सम्राट अशोक ने अपने विचारों को प्रसारित करने के लिए सीरिया, मिस्र, ग्रीस और श्रीलंका में राजदूत भेजे थे। सम्राट अशोक ने अपने राज्य के विकास के लिए बहुत से कार्य करवाये। उन्होंने नई सड़कें बनवायीं। नए कुएँ खुदवाए। गृह बनवाए। इसके अलावा उन्होंने मनुष्य और जानवरों के चिकित्सा की व्यवस्था भी की।

Emperor Ashoka had engraved his good thoughts and teachings on stones and pillars at various places in his kingdom. He ordered the officers to convey the king's message to those who could not read. Emperor Ashoka sent ambassadors to Syria, Egypt, Greece and Sri Lanka to spread his ideas. Emperor Ashoka did many works for the development of his kingdom. He built new roads. Dig new wells. Build houses. Apart from this, he also arranged for the treatment of humans and animals.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान | Advantages And Disadvantages Of Drinking Green Tea

सम्राट अशोक ने लोगों को यह शिक्षा दी कि विभिन्न प्रकार के कर्मकाण्डों से कोई लाभ नहीं है। इनके बदले हमें अन्य नीतियों को अपनाना चाहिए। अपने दासों और दासियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। बड़ों का आदर करना चाहिए। पृथ्वी के सभी जीवित प्राणियों के प्रति दया भाव रखना चाहिए। ब्राह्मणों और श्रमणों को दान देना चाहिए। अपने धर्म की प्रशंसा और दूसरों के धर्म की निन्दा नहीं करना चाहिए। दूसरों के धर्म का सदैव आदर करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अपने धर्म की प्रशंसा और दूसरे के धर्म की निन्दा करता है, तो वह स्वयं के धर्म को अधिक नुकसान पहुँचा रहा होता है। अतः हमें दूसरे धर्मों का भी आदर करना चाहिए। इस प्रकार सम्राट अशोक ने अपने जीवन में अनेक अच्छे कार्य किये।

Emperor Ashoka taught the people that there is no benefit from different types of rituals. Instead we should adopt other policies. You should treat your slaves and maidservants well. Elders should be respected. One should have compassion for all the living beings of the earth. Donations should be made to brahmins and shramanas. One should not praise one's own religion and condemn the religion of others. One should always respect the religion of others. If a person praises one's own religion and condemns another's religion, he is doing more harm to his own religion. So we should respect other religions also. Thus Emperor Ashoka did many good deeds in his life.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
लौंग, इलायची और सौंफ का सेवन करने के फायदे और नुकसान | Cloves, Cardamom And Fennel

सम्राट अशोक मौर्य वंश के सबसे महान शासक थे। उन्होंने अभिलेखों के द्वारा जनता तक अपने सन्देशों को पहुँचाने का प्रयास किया। उनके अधिकतर अभिलेखों को प्राकृत भाषा और देवनागरी लिपि में लिखा गया था। राजा बनने के आठ वर्ष पश्चात् सम्राट अशोक ने कलिंग पर विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में सम्राट अशोक की विजय हुई, किन्तु लाखों लोग मारे गए। बहुत से लोगों को बन्दी बना लिया गया। अनेक लोगों ने अपने सगे-सम्बन्धियों, मित्रों और प्रियजनों को खो दिया। इस कारण सम्राट अशोक को अपार दुःख हुआ। उन्होंने पश्चताप करने का निर्णय लिया। उन्होंने शान्ति का मार्ग अपनाया। उन्होंने बौद्ध धर्म को अपना लिया। उन्होंने स्वयं धम्म (धर्म) का पालन करने और दूसरों को इसकी शिक्षा देने का निश्चय किया। सम्राट अशोक ने धर्म के माध्यम से लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया। उन्होंने युद्ध और हिंसा के मार्ग को सदैव के लिए त्याग दिया। उन्होंने अपने अच्छे विचारों को अभिलेखों के माध्यम से प्रजा तक पहुँचाया। उन्होंने अभिलेखों में लिखवाया था कि मैंने स्वयं युद्ध का त्याग कर दिया है और मेरे बाद मेरे पुत्र और पौत्र भी युद्ध न करें।

Emperor Ashoka was the greatest ruler of the Maurya dynasty. He tried to convey his messages to the public through inscriptions. Most of his inscriptions were written in Prakrit language and Devanagari script. Eight years after becoming the king, Emperor Ashoka conquered Kalinga. Emperor Ashoka was victorious in this war, but millions of people died. Many people were taken prisoner. Many people have lost their relatives, friends and loved ones. Due to this, Emperor Ashoka felt very sad. He decided to repent. He took the path of peace. He adopted Buddhism. He himself decided to follow the Dhamma (Dharma) and teach it to others. Emperor Ashoka tried to win the hearts of the people through religion. He renounced the path of war and violence forever. He conveyed his good ideas to the subjects through inscriptions. He had written in the inscriptions that I myself have given up war and that my sons and grandsons should not fight after me.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
अदरक खाने के फायदे | Benefits Of Eating Ginger



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe