s
By: RF competition   Copy   Share  (273) 

कम नींद लेने के दुष्प्रभाव | Side Effects Of Getting Less Sleep

1666

वर्तमान में कई लोगों की दिनचर्या और जीवनशैली बहुत अस्त-व्यस्त रहती है। कई लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। कुछ लोग रात में देर से सोते हैं, किन्तु सुबह होने पर जल्दी उठ भी जाते हैं। ऐसी स्थिति में नींद पूरी नहीं हो पाती। नींद सात घंटे से कम ही हो पाती है। कई लोग स्वादिष्ट भोजन, नियमित व्यायाम के साथ-साथ प्रतिदिन कम से कम सात घंटे की नींद नहीं लेते हैं। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य से सम्बन्धित गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अतः भोजन और व्यायाम के अलावा प्रतिदिन सात-आठ घंटे की नींद भी हमारे लिये बहुत आवश्यक है। कम नींद लेने पर इसका सीधा असर याददाश्त पर पड़ सकता है। गुस्सा, मन बदलना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

At present the daily routine and lifestyle of many people are very chaotic. Many people sleep late at night and wake up late in the morning. Some people sleep late at night, but get up early in the morning. In such a situation, sleep cannot be completed. Sleep is less than seven hours. Many people do not get at least seven hours of sleep per day along with delicious food, regular exercise. In such a situation, serious health problems may have to be faced. Therefore, apart from food and exercise, sleep for seven to eight hours a day is also very important for us. Getting less sleep can have a direct effect on memory. You may have to face problems like anger, change of mind etc.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
त्वचा को स्वस्थ और कान्तिमय रखने के उपाय | Ways To Keep Skin Healthy And Glowing

नींद व मानसिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से संबंधित होते हैं। कम नींद लेने से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। व्यक्ति जितनी अच्छी नींद लेगा, उसका मानसिक स्वास्थ्य उतना ही अच्छा होगा। जो लोग मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से ग्रसित रहते हैं, उनका अनिद्रा और अन्य नींद संबंधी समस्याओं से पीड़ित रहना सामान्य बात है। बेताबी, अवसाद, दोध्रुवी विकार, ध्यान अभाव, सक्रियता विकार आदि रोगों से पीड़ित मरीज़ नींद की समस्या (एडीएचडी) से ग्रसित हो सकते हैं। कम नींद लेने से मनुष्य की मानसिक क्षमता कम हो जाती है। पर्याप्त नींद न लेने से शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए सात से आठ घंटे की नींद लेना चाहिए। जो लोग मानसिक स्वास्थ्य जैसी समास्याओं से पीड़ित रहते हैं, उन्हें डिप्रेशन, चिंता आदि बीमारियाँ हो सकती हैं। अतः इनसे बचने के लिए सोने की आदतों को सुधारना चाहिए। प्रतिदिन सात से आठ घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

Sleep and mental health are related. Lack of sleep affects a person's mental health. The better a person sleeps, the better will be his mental health. It is common for people who suffer from mental health problems to suffer from insomnia and other sleep problems. Patients suffering from diseases like depression, bipolar disorder, attention deficit, hyperactivity disorder, etc. can suffer from sleep problems (ADHD). Lack of sleep reduces the mental capacity of a person. Not getting enough sleep can also affect physical health. Therefore, every person should take seven to eight hours of sleep for good mental health. People who are suffering from problems like mental health, they may have diseases like depression, anxiety etc. Therefore, to avoid them, sleeping habits should be improved. Adequate sleep of seven to eight hours per day should be taken.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
पृथ्वी का सुरक्षा कवच– ओज़ोन | Earth's Protective Shield– Ozone

कम नींद लेने से निम्नलिखित रोग हो सकते हैं–
1. वज़न बढ़ना
2. मासिक धर्म (ऋतुस्राव) का प्रभावित होना
3. मधुमेह
4. हृदय रोग।

Sleeping less sleep can cause the following diseases–
1. Weight gain
2. Affecting menstruation
3. Diabetes
4. Heart disease.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
खरीफ फसल, रबी फसल और जायद फसल | Kharif Crop, Rabi Crop And Zaid Crop

वज़न बढ़ना (Weight Gain)

नींद पूरी न होने की वजह से व्यक्ति को दिन भर थकान व सुस्ती बनी रहती है। इस कारण अपचनीय भोजन खाने की आदत पड़ जाती है। फलस्वरूप वज़न बढ़ने लगता है। कई बार कम सोने के कारण व्यक्ति की शारीरिक क्रियाएँ और व्यायाम की आदतें छूटने लगती हैं। फलस्वरूप वज़न बढ़ने लगता है।

Due to lack of sleep, a person remains tired and lethargic throughout the day. This leads to the habit of eating undigested food. As a result, the weight starts increasing. Many times, due to less sleep, the physical activities and exercise habits of the person start missing. As a result the weight starts increasing.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
संसार की पहली दीपावली कैसे मनायी गयी थी? | How Was The World's First Diwali Celebrated?

अनियमित मासिक धर्म (ऋतुस्राव) (Irregular Menstruation)

कम नींद लेने के कारण महिलाएँ मासिक धर्म की समस्याओं से पीड़ित हो सकती हैं। अनियमित महावारी, तेज़ बहाव आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महावारी के दौरान महिलाओं को कम से कम आठ घण्टे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद लेने से मासिक धर्म के दौरान दर्द, मन बदलना आदि समस्याएँ कम होती हैं। कम नींद लेने के कारण व्यक्ति को स्लीप एपनिया नामक रोग हो सकता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति के शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर हो जाता है। नींद के दौरान व्यक्ति के शरीर की लगभग हर कोशिका की मरम्मत होती रहती है। कम नींद लेने से व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इस कारण किसी भी तरह के संक्रमण का ख़तरा बढ़ जाता है।

Women can suffer from menstrual problems due to less sleep. Problems like irregular menstruation, fast flow etc. may have to be faced. During menstruation, women must take at least eight hours of sleep. By getting enough sleep, problems like pain during menstruation, change of mind, etc. are reduced. Due to less sleep, a person may have a disease called sleep apnea. The immune system of the body of a person suffering from this disease becomes weak. Almost every cell in a person's body is repaired during sleep. Lack of sleep reduces the immunity of a person's body. Due to this the risk of any kind of infection increases.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
बाल सफेद क्यों हो जाते हैं? | सफेद बालों का उपचार || Why Does Hair Turn White?

मधुमेह (Diabetes)

पर्याप्त नींद न लेने के कारण व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित हो सकता है। कम नींद लेने से शरीर इंसुलिन हॉर्मोन को सही तरीके से नियंत्रित नहीं कर पाता। यह हॉर्मोन रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है। कम नींद लेने से शरीर में सहनशीलता और इंसुलिन उत्पादन कम हो जाते हैं। इस कारण शरीर की कोशिकाएँ सही तरीके से इंसुलिन का उपयोग नहीं कर पातीं। फलस्वरूप मधुमेह हो सकता है।

Not getting enough sleep can lead to diabetes. Due to less sleep, the body is unable to control the insulin hormone properly. This hormone controls blood sugar. Sleep deprivation reduces tolerance and insulin production in the body. Due to this, the cells of the body are not able to use insulin properly. Diabetes can result as a result.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
'गर्म पानी' पीने के फायदे | Benefits Of Drinking 'Hot Water'

हृदय रोग (Heart Disease)

यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कम नींद लेने के कारण व्यक्ति हृदय रोगों से पीड़ित हो सकता है। जिन लोगों को हृदय की बीमारी होती है, वे लोग छः घंटे से भी कम सोते हैं। इस कारण हृदय का कार्य प्रभावित होता है। इससे व्यक्ति गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हो जाते हैं। कम नींद लेने के कारण व्यक्ति को कोरोनरी हार्ट डिज़ीज़ (हृदय रोग), कंजेस्टिव हार्ट फेलियर, स्ट्रोक, हृदयाघात आदि रोग हो सकते हैं।

According to a study published in the European Heart Journal, a person may suffer from heart diseases due to less sleep. People with heart disease sleep less than six hours a day. Due to this the work of the heart is affected. Due to this the person suffers from severe heart disease. Due to less sleep, a person can get diseases like coronary heart disease, congestive heart failure, stroke, heart attack etc.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
चमत्कारी औषधि 'मेथी' | मेथी खाने के फायदे || Miracle Medicine 'Fenugreek'



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe