s
By: RF competition   Copy   Share  (270) 

प्रकाश का परावर्तन एवं इसके नियम | Reflection Of Light And Its Laws

2080

प्रकाश का परावर्तन (Reflection Of Light)

यदि किसी उच्च कोटि के पॉलिश किये हुये पृष्ठ पर सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो वह पृष्ठ उन किरणों को परावर्तित कर देता है। जैसे दर्पण की सतह से टकराने वाली किरणें परावर्तित हो जाती हैं। अतः प्रकाश के परावर्तन की परिभाषा के अनुसार, "प्रकाश का किसी सतह से टकराकर उसी माध्यम में वापस चले जाना, प्रकाश का परावर्तन कहलाता है।"

If the sun's rays fall on a highly polished surface, then that surface reflects those rays. As the rays hitting the mirror surface get reflected. Hence, according to the definition of reflection of light, "the return of light after hitting a surface to the same medium is called reflection of light."

reflection_of_light_physics_

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
साबुन और अपमार्जक कैसे सफाई करते हैं? | How Do Soaps And Detergents Clean?

प्रकाश के परावर्तन से सम्बन्धित परिभाषाएँ–
1. आपतन बिन्दु– परावर्तक पृष्ठ का वह बिन्दु जहाँ पर कोई प्रकाश किरण आपतित होती है, आपतन बिन्दु कहलाता है।
2. आपतित किरण– परावर्तक पृष्ठ से टकराने वाली प्रकाश किरण को आपतित किरण कहा जाता है।
3. अभिलम्ब– आपतन बिन्दु पर परावर्तक पृष्ठ के लम्बवत खींची गई काल्पनिक रेखा को अभिलम्ब कहा जाता है।
4. परावर्तित किरण– परावर्तक पृष्ठ से परावर्तन के पश्चात् प्राप्त होने वाली प्रकाश किरण को परावर्तित किरण कहा जाता है।
5. आपतन कोण– आपतित किरण और अभिलम्ब के मध्य बनने वाले कोण को आपतन कोण कहा जाता है।
6. परावर्तन कोण– परावर्तित किरण और अभिलम्ब के मध्य बनने वाले कोण को परावर्तन कोण कहते हैं।

Definitions related to reflection of light–
1. Point of Incidence– The point of the reflecting surface at which a ray of light is incident is called the point of incidence.
2. Incident Ray– Light ray hitting the reflecting surface is called incident ray.
3. Normal– An imaginary line drawn perpendicular to the reflecting surface at the point of incidence is called a normal.
4. Reflected Ray– The light ray received after reflection from the reflecting surface is called reflected ray.
5. Angle of Incidence– The angle formed between the incident ray and the normal is called the angle of incidence.
6. Angle of Reflection– The angle formed between the reflected ray and the normal is called the angle of reflection.

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
रासायनिक समीकरण कैसे लिखा जाता है? | How Is A Chemical Equation Written?

प्रकाश के परावर्तन के नियम (Laws Of Reflection Of Light)

प्रकाश के परावर्तन के दो नियम निम्नलिखित हैं–
1. आपतन कोण का मान सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है।
2. आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब तीनों एक ही तल पर स्थित होते हैं। ये तीनों दर्पण के आपतन बिन्दु पर स्थित होते हैं।

The following are the two laws of reflection of light–
1. The value of angle of incidence is always equal to angle of reflection.
2. The incident ray, reflected ray and normal all lie on the same plane. All three are located at the point of incidence of the mirror.

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
सिरका क्या है? | एथेनॉइक अम्ल की अभिक्रियाएँ– एस्टरीकरण अभिक्रिया || Information About Ethanoic Acid

परावर्तन के नियम सभी प्रकार के परावर्तक पृष्ठों पर लागू होते हैं। जैसे समतल दर्पण, गोलीय दर्पण आदि। परावर्तन के द्वारा समतल दर्पण पर प्रतिबिम्ब बनता है। समतल दर्पण पर बना प्रतिबिम्ब हमेशा आभासी और सीधा रहता है। प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु (बिम्ब) के आकार के बराबर होता है। प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है। यह उतनी ही दूरी पर बनता है, जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के सामने होती है।

The laws of reflection apply to all types of reflective pages. Like plane mirror, spherical mirror etc. Image is formed on a plane mirror by reflection. The image formed on a plane mirror is always virtual and erect. The size of the image is equal to the size of the object. The image is formed behind the mirror. It is formed at the same distance as the object in front of the mirror.

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
एथेनॉल (एल्कोहॉल) की अभिक्रियाएँ | एल्कोहॉल सेवन के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव || Information About Alcohol



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe