s
By: RF competition   Copy   Share  (259) 

भारत में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन) | Tropical Deciduous Forest (Monsoon Forest) In India

9971

भारत में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन एक बहुत बड़े क्षेत्रफल में विस्तृत हैं। इन्हें 'मानसूनी वन' के नाम से भी जाना जाता है। इन वनों का विस्तार उन क्षेत्रों में हुआ है, जहाँ पर वर्षा 70 सेंटीमीटर से 200 सेंटीमीटर के मध्य होती है। इन वनों में वृक्ष शुष्क ग्रीष्म ऋतु में 6 से 8 सप्ताह के लिए अपनी पत्तियों को गिरा देते हैं। जल की उपलब्धता के आधार पर उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों को दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है–
1. आर्द्र अथवा नम पर्णपाती वन
2. शुष्क पर्णपाती वन।

Tropical deciduous forests are spread over a very large area in India. These are also known as 'monsoon forests'. These forests have expanded in those areas where the rainfall is between 70 cm to 200 cm. Trees in these forests shed their leaves for 6 to 8 weeks in dry summer. On the basis of availability of water, tropical deciduous forests can be classified into two parts–
1. Wet or moist deciduous forest
2. Dry deciduous forest.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (वर्षा वन) | Tropical Evergreen Forest (Rain Forest) In India

आर्द्र अथवा नम पर्णपाती वन (Moist Deciduous Forest)

भारत में नम पर्णपाती वनों का विस्तार इन उन क्षेत्रों में हुआ है, जहाँ पर वर्षा 100 सेन्टीमीटर से 200 सेन्टीमीटर के मध्य होती है। इन वनों का विस्तार भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में है–
1. पूर्वी क्षेत्र
2. उत्तर-पूर्वी राज्य
3. हिमालय के गिरिपद प्रदेश
4. झारखण्ड
5. पश्चिमी उड़ीसा
6. छत्तीसगढ़
7. पश्चिमी घाट के पूर्वी ढाल।

In India, moist deciduous forests have spread in these areas, where rainfall is between 100 cm to 200 cm. The expansion of these forests is in the following areas of India–
1. Eastern Region
2. North-Eastern State
3. Giripad region of Himalaya
4. Jharkhand
5. Western Orissa
6. Chhattisgarh
7. Eastern Slope of the Western Ghats.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants

नम पर्णपाती वनों में पाये जाने वाले प्रमुख वृक्ष निम्नलिखित हैं–
1. सागोन
2. बाँस
3. साल
4. शीशम
5. चंदन
6. रवैर
7. कुसुम
8. अर्जुन
9. शहतूत।
ये सभी वृक्ष व्यापारिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। नम पर्णपाती वनों के वृक्षों में सागोन के वृक्षों की संख्या सबसे अधिक है।

The main trees found in moist deciduous forests are–
1. Sagon
2. Bamboo
3. Shal
4. Rosewood
5. Sandalwood
6. Rawair
7. Safflower
8. Arjun
9. Mulberry.
All these trees are very important from the commercial point of view. Teak trees have the largest number of trees in moist deciduous forests.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत की प्राकृतिक वनस्पति | Natural Vegetation Of India

शुष्क पर्णपाती वन (Dry Deciduous Forest)

शुष्क पर्णपाती वनों का विस्तार उन क्षेत्रों में हुआ है, जहाँ पर वर्षा 70 सेन्टीमीटर से 100 सेन्टीमीटर के मध्य होती है। इन वनों का विस्तार भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में हैं–
1. प्रायद्वीपीय पठार के वर्षा वाले क्षेत्र
2. उत्तर प्रदेश के मैदान
3. बिहार के मैदान।

Dry deciduous forests have spread in those areas where the rainfall is between 70 cm to 100 cm. The expansion of these forests is in the following areas of India–
1. Rainy areas of peninsular plateau
2. Plains of Uttar Pradesh
3. Plains of Bihar.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत में वर्षा ऋतु (मानसून का आगमन) | Rainy Season In India (Arrival Of Monsoon)

शुष्क पर्णपाती वनों में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष निम्नलिखित हैं–
1. सागोन
2. साल
3. पीपल
4. नीम।

The main trees found in dry deciduous forests are–
1. Sagon
2. Shal
3. People
4. Neem.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत में शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु | Winter Season And Summer Season In India

शुष्क पर्णपाती वनों के बहुत बड़े भाग कृषि कार्य में प्रयोग के लिए साफ कर लिए गए हैं। इस कारण इन वनों का बहुत विनाश हुआ है। कुछ क्षेत्रों में पशुचारण भी किया जाता है। इस कारण इन वनों की मृदा प्रदूषित हो रही है। शुष्क पर्णपाती वनों में पाये जाने वाले प्रमुख जानवर निम्नलिखित हैं–
1. सिंह
2. शेर
3. सूअर
4. हिरण
5. हाथी।
इनके अलावा विभिन्न प्रकार के पक्षी, छिपकली, साँप और कछुए भी इन वनों में पाए जाते हैं।

Various parts of dry deciduous forests have been cleared for use in agriculture. Due to this there has been a lot of destruction of these forests. Pastoralism is also practiced in some areas. Due to this the soil of these forests is getting polluted. Following are the major animals found in dry deciduous forests–
1. Leo
2. Lion
3. Pigs
4. Deer
5. Elephant.
Apart from these, various types of birds, lizards, snakes and turtles are also found in these forests.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारतीय मानसून का आगमन एवं वापसी | Indian Monsoon Arrival And Withdrawal



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe