s
By: RF competition   Copy   Share  (257) 

भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (वर्षा वन) | Tropical Evergreen Forest (Rain Forest) In India

10144

उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन भारत के उन क्षेत्रों में विकसित हुए हैं, जहाँ पर वर्षा 200 सेंटीमीटर से अधिक होती है। इन क्षेत्रों में थोड़े समय के लिए ही शुष्क ऋतु रहती है। उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वनों में वृक्षों की लम्बाई 60 मीटर या इससे अधिक होती है। इन वनों के क्षेत्र वर्ष भर गर्म और आर्द्र रहते हैं। इन क्षेत्रों में हर प्रकार की वनस्पति पायी जाती है। उदाहरण के लिए झाड़ियाँ, वृक्ष, लताएँ आदि। सदाबहार वनों में वनस्पतियों की विभिन्न ऊँचाइयों के स्तर देखे जा सकते हैं। इन वनों के वृक्षों में पतझड़ नहीं होता। इसलिए ये वन साल भर हरे-भरे लगते हैं।

Tropical evergreen forests have developed in those areas of India where the rainfall is more than 200 cm. The dry season lasts only for a short time in these areas. The length of trees in tropical evergreen forests is 60 meters or more. Areas of these forests are hot and humid throughout the year. All types of vegetation are found in these areas. For example shrubs, trees, vines etc. Different height levels of vegetation can be observed in evergreen forests. The trees of these forests do not have autumn. That's why these forests look green throughout the year.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants

उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में पाये जाते हैं–
1. पश्चिमी घाटों के अधिक वर्षा वाले क्षेत्र
2. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
3. लक्षद्वीप समूह
4. असम राज्य के उत्तरी क्षेत्र
5. तमिलनाडु के तट।

Tropical evergreen forests are found in the following areas of India–
1. High rainfall areas of Western Ghats
2. Andaman and Nicobar Islands
3. Lakshadweep Group
4. Northern Region of Assam State
5. Coast of Tamil Nadu.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत की प्राकृतिक वनस्पति | Natural Vegetation Of India

सदाबहार वनों में अधिकांशतः व्यापारिक महत्व के वृक्ष पाये जाते हैं। इन वनों में पाये जाने वाले प्रमुख वृक्ष निम्नलिखित हैं–
1. आबनूस (एबोनी)
2. महोगनी
3. रोज़वुड
4. रबड़
5. सिनकोना।

Many trees of commercial importance are found in evergreen forests. Following are the major trees found in these forests–
1. Ebony
2. Mahogany
3. Rosewood
4. Rubber
5. Cinchona.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत में वर्षा ऋतु (मानसून का आगमन) | Rainy Season In India (Arrival Of Monsoon)

सदाबहार वनों में पाये जाने वाले प्रमुख जानवर निम्नलिखित हैं–
1. हाथी
2. बन्दर
3. लैमूर
4. हिरण
5. एक सींग वाला गैंडा।

The main animals found in evergreen forests are–
1. Elephant
2. Monkey
3. Lemur
4. Deer
5. One Horned Rhinoceros.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत में शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु | Winter Season And Summer Season In India

एक सींग वाले गैंडे सामान्यतः असम और पश्चिम बंगाल के दलदली क्षेत्रों में मिलते हैं। जानवरों के अतिरिक्त सदाबहार वनों में अनेक प्रकार के पक्षी भी निवास करते हैं। चमगादड़ और अनेक रेंगने वाले जीव भी पाए जाते हैं।

One ​​Horned Rhinoceros is commonly found in the marshy areas of Assam and West Bengal. Apart from animals, many types of birds also reside in the evergreen forests. Bats and many other reptiles are also found.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारतीय मानसून का आगमन एवं वापसी | Indian Monsoon Arrival And Withdrawal



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe