s
By: RF Competition   Copy   Share  (112) 

टाइम― दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की वार्षिक अमेरिकी पत्रिका | TIME― The annual American Magazine of the world's 100 most influential people

1179

टाइम एक अमेरिकी पत्रिका है। इसे हर वर्ष प्रकाशित किया जाता है। इस पत्रिका के माध्यम से प्रत्येक वर्ष विश्व के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची को प्रकाशित किया जाता है। इस अमेरिकी पत्रिका का प्रकाशन सर्वप्रथम सन् 1999 में किया गया था। तब इस पत्रिका में 20वीं सदी के प्रभावशाली लोगों को सम्मिलित किया गया था। वार्षिक आधार पर इस पत्रिका का प्रकाशन सन् 2004 से आरंभ हुआ। तब से यह पत्रिका हर वर्ष प्रकाशित होती है। इस पत्रिका की वार्षिक सूची में आर्टिस्ट, लीटर्स, पायनियर्स, इन्वेंटर्स, आइकंस, टाइटंस श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मिलित किया जाता है। इन लोगों को रैंकिंग प्रदान नहीं की जाती, क्योंकि इन सभी का कार्यक्षेत्र अलग-अलग होता है।

Time is an American magazine. It is published every year. Every year a list of 100 influential people of the world is published through this magazine. This American magazine was first published in 1999. Then this magazine included influential people of the 20th century. The publication of this magazine on an annual basis started from the year 2004. Since then this magazine is published every year. This magazine's annual list includes people who have done outstanding work in the categories Artists, Liters, Pioneers, Inventors, Icons, Titans. Ranking is not given to these people, because they all have different scope of work.

ब्रह्माण्ड एवं खगोल विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति
2. खगोलीय पिण्ड
3. तारों का जन्म एवं मृत्यु
4. सौरमंडल की संरचना
5. सौरमंडल के पिण्ड
6. सौर मंडल के ग्रह एवं उपग्रह की विशेषताएँ

हर वर्ष की तरह 2021 में भी टाइम पत्रिका प्रकाशित हुई। इसका प्रकाशन 15 सितंबर 2021 को हुआ। इस पत्रिका में विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची को प्रकाशित किया गया है। इस सूची में भारत की तीन बड़ी हस्तियों को सम्मिलित किया गया है। ये हस्तियाँ निम्नलिखित हैं-
1. श्री नरेंद्र मोदी
2. आधार पूनावाला
3. ममता बनर्जी।

Like every year, Time magazine was published in 2021 as well. It was published on 15 September 2021. The list of 100 influential people of the world has been published in this magazine. Three big personalities of India have been included in this list. Following are these celebrities-
1. Shri Narendra Modi
2. Aadhar Poonawalla
3. Mamata Banerjee.

पृथ्वी की संरचना एवं इस पर होने वाली हलचलों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की संरचना
2. पृथ्वी की गतियाँ
3. अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ
4. भूकंप एवं भूकम्पीय तरंगे
5. सुनामी और ज्वालामुखी क्या है
6. पृथ्वी पर ज्वार भाटा
7. ग्रहण, ऋतु परिवर्तन विषुव एवं सुपरमून

इनमें से श्री नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। उन्हें इस पत्रिका की वार्षिक सूची में पाँचवी बार स्थान प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम उन्हें सन् 2014 में इस सूची में स्थान प्राप्त हुआ। उस समय वे पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में आए थे। आगे चलकर उन्हें 2015, 2017 और 2020 में भी स्थान प्राप्त हुआ। आधार पूनावाला 'सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। ममता बनर्जी भारत के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी लीडर्स की श्रेणी के अंतर्गत इस सूची में शामिल हैं, जबकि भारतीय मूल के अदार पूनावाला पायनियर्स की श्रेणी के अंतर्गत इस सूची में सम्मिलित हैं।

Of these, Shri Narendra Modi is the Prime Minister of India. He got the fifth place in the annual list of this magazine. For the first time he got a place in this list in the year 2014. At that time he came to power for the first time as the Prime Minister of India. Later on, he was also ranked in 2015, 2017 and 2020. Aadhar Poonawalla is the Chief Executive Officer of 'Siram Institute of India'. Mamata Banerjee is the Chief Minister of West Bengal, India. Prime Minister Shri Narendra Modi and Mamata Banerjee are included in this list under the category of Leaders, while Adar Poonawalla of Indian origin is included in this list under the category of Pioneers.

ऋतुओं एवं जलवायु से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत की प्रमुख ऋतुएँ
2. भारत की जलवायु का वर्गीकरण
3. मानसून- भारत की जलवायु
4. 5. वर्षा के प्रकार संवहनीय, पर्वतीय, चक्रवाती वर्षा
5. संघनन क्या है- संघनन के विभिन्न रूप

वर्ष 2021 की 100 प्रभावशाली लोगों की इस सूची में शामिल होने वाले विश्व के अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति निम्नलिखित हैं-
1. अब्दुल गनी बरादर- यह इस सूची का सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम है। अब्दुल गनी बरादर तालिबान का सह-संस्थापक है। वर्तमान में यह अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में उप-प्रधानमंत्री है। इसे लीडर्स की श्रेणी के अंतर्गत इस सूची में स्थान दिया गया है।
2. नाओमी ओसाका- ये विश्व प्रसिद्ध जापान की टेनिस खिलाड़ी हैं।
3. ब्रिटनी स्पीयर्स- ये अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका हैं।
4. जो बाइडेन- ये वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति हैं।
5. कमला हैरिस- ये अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं। ये अमेरिका की पहली महिला और अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति हैं।
6. एलन मस्क- ये टेस्ला कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
7. ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी एवं मेघन
8. नेफ्ताली बेनेट- ये इजरायल के प्रधानमंत्री हैं।
9. इब्राहिम रईसी- ये ईरान के राष्ट्रपति हैं।
10. शी जिनपिंग- ये चीन के राष्ट्रपति हैं।
11. डोनाल्ड ट्रंप- ये अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैं।

The following are the other important people of the world to be included in this list of 100 Influential People for the year 2021-
1. Abdul Ghani Baradar- This is the most shocking name on this list. Abdul Ghani Baradar is the co-founder of the Taliban. He is currently the deputy prime minister in the Taliban government of Afghanistan. It has been ranked in this list under the category of Leaders.
2. Naomi Osaka- This is a world famous Japanese tennis player.
3. Britney Spears- She is a famous American singer.
4. Joe Biden- He is the current President of America.
5. Kamala Harris- She is the Vice President of America. She is America's first female and black female Vice President.
6. Elon Musk- He is the Chief Executive Officer of Tesla Company.
7. The Duke and Duchess of Sussex Prince Harry and Meghan.
8. Naftali Bennett- He is the Prime Minister of Israel.
9. Ibrahim Raisi- He is the President of Iran.
10. Xi Jinping- He is the President of China.
11. Donald Trump- He is the former President of America.

समसामयिकी के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. भारत के नए संसद भवन का शिलान्यास

सन् 2020 में भारतीय मूल के पाँच प्रभावशाली व्यक्ति इस सूची में सम्मिलित थे। ये निम्नलिखित हैं-
1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
2. गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई
3. भारतीय अभिनेता आयुष्मान खुराना
4. प्रोफ़ेसर रविंद्र गुप्ता- इन्होंने लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाई थी।
5. बिलकिस बानो- ये 82 वर्ष की महिला हैं। ये शाहीन बाग में हुए प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आयी थी।

In the year 2020, five influential people of Indian origin were included in this list. These are the following-
1. Prime Minister Shri Narendra Modi
2. Google CEO Sundar Pichai
3. Indian Actor Ayushmann Khurrana
4. Professor Ravindra Gupta- He had cured a patient of HIV in London.
5. Bilkis Bano- She is an 82 year old woman. It came into the limelight during the demonstrations at Shaheen Bagh.

इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. विश्व की प्रथम चार सभ्यताएँ- मेसोपोटामिया, मिस्र, सिंधु, और चीनी सभ्यता
2. भारत का इतिहास- प्राचीन भारतीय इतिहास के अध्ययन के पुरातात्विक स्रोत।
3. भारत का इतिहास- प्राचीन भारतीय इतिहास जानने के साहित्यिक स्त्रोत- वेद
4. भारत का इतिहास- सिंधु सभ्यता के प्रमुख स्थल
5. सिन्धु सभ्यता में जीवन

सन् 2019 में भारतीय मूल के तीन प्रभावशाली व्यक्ति इस सूची में सम्मिलित थे। ये निम्नलिखित हैं-
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज के भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी
2. भारतीय मूल के पी. गुरुस्वामी
3. जनहित याचिकाकर्ता अरूंधति काटजू

In the year 2019, three influential people of Indian origin were included in this list. These are the following-
1. Indian industrialist of Reliance Industries Mukesh Ambani
2. Indian origin P. Guruswamy
3. PIL Petitioner Arundhati Katju

इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. वैदिक सभ्यता- ऋग्वैदिक काल
2. मध्यप्रदेश का प्राचीन इतिहास
3. भारत का इतिहास- बुद्ध के समय के प्रमुख गणराज्य (गणतंत्र)
4. भारत का प्राचीन इतिहास-;जनपद एवं महाजनपद
5. भारत का प्राचीन इतिहास-;जनपद एवं महाजनपद

सन् 2018 में भारतीय मूल के चार प्रभावशाली व्यक्ति इस सूची में सम्मिलित थे। ये निम्नलिखित हैं-
1. माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला
2. ओला के सह-संस्थापक भारतीय मूल के भविश अग्रवाल
3. क्रिकेटर विराट कोहली
4. भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

In the year 2018, four influential people of Indian origin were included in this list. These are the following-
1. Microsoft CEO Satya Nadella
2. Indian-origin co-founder of Ola Bhavish Agarwal
3. Cricketer Virat Kohli
4. Indian Actress Deepika Padukone

इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. सिकंदर का भारत पर आक्रमण- इसके कारण एवं प्रभाव
2. जैन धर्म के 24 तीर्थंकर एवं महावीर स्वामी की पारिवारिक जानकारी
3. बौद्ध धर्म एवं बुद्ध का जीवन परिचय
4. मगध साम्राज्य का इतिहास | The Magadh Empire time period

सन् 2017 में भारतीय मूल के दो प्रभावशाली व्यक्ति इस सूची में सम्मिलित थे। ये निम्नलिखित हैं-
1. भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
2. पेटीएम के संस्थापक भारतीय मूल के विजय शंकर शर्मा

In the year 2017, two influential people of Indian origin were included in this list. These are the following-
1. Indian Prime Minister Shri Narendra Modi
2. Paytm founder of Indian origin Vijay Shankar Sharma

इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. मौर्य साम्राज्य प्राचीन भारत का गौरवशाली इतिहास
2. पाटलिपुत्र (मगध साम्राज्य) पर शुंग वंश का शासन
3. भारत का प्राचीन इतिहास - कण्व वंश
4. प्राचीन भारत का आन्ध्र सातवाहन वंश
5. भारत में हिन्द-यवन वंश का शासन

टाइम पत्रिका के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सर्वाधिक बार स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने कुल 12 बार इस सूची में स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2009 के बाद केवल 2010 को छोड़कर 2021 तक हर वर्ष उन्हें इस सूची में शामिल किया गया। इसके पश्चात अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस सूची में सर्वाधिक बार स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने कुल 11 बार इस सूची में स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2005 के बाद सिर्फ 2006 को छोड़कर लगातार वर्ष 2016 तक सभी वर्षों में उन्होंने इस सूची में स्थान प्राप्त किया। हाल ही के वर्षों 2017, 2018, 2019, 2020 तथा 2021 में उन्हें इस सूची में सम्मिलित नहीं किया गया। बराक ओबामा के बाद राजनीतिज्ञ हिलेरी क्विंटल और अमेरिका मीडिया क्षेत्र की ओप्राह विन्फ्रे ने सर्वाधिक बार इस सूची में नाम दर्ज करवाया। उन दोनों को कुल 10 बार इस सूची में शामिल किया गया। इसके बाद जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को सर्वाधिक बार इस सूची में स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने कुल 9 बार इस सूची में स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उत्तर कोरिया के शासक किम-जोंग-उन को सर्वाधिक 8 बार इस सूची में स्थान प्राप्त हो चुका है। इसके बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं पोप फ्रांसिस को सर्वाधिक 6 बार इस सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। इनके बाद भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 5 बार इस सूची में स्थान प्राप्त हो चुका है। इनके अलावा अमेजॉन के सह-संस्थापक जैफ बैजोस, अमेरिका की स्पीकर नैंसी पैलोसी, एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स और म्यांमार की नेता आंग-सान-सू-की को भी पाँच-पाँच बार इस सूची में स्थान प्राप्त हो चुका है।

President of China Xi Jinping has been ranked the most frequently in Time magazine's list of 100 influential people. He has featured in this list for a total of 12 times. After 2009, he was included in this list every year except 2010 till 2021. After this, former US President Barack Obama was ranked the most times in this list. He has featured in this list a total of 11 times. After the year 2005, except for 2006, he has been ranked in this list in all the consecutive years till the year 2016. He was not included in this list in the recent years 2017, 2018, 2019, 2020 and 2021. After Barack Obama, politician Hillary Quintle and US media industry's Oprah Winfrey have featured in this list for the most number of times. Both of them have been included in this list a total of 10 times. After this, Chancellor of Germany Angela Merkel was ranked in this list for the most number of times. He has featured in this list for a total of 9 times. After this, the ruler of North Korea Kim-Jong-un has been ranked in this list for the most 8 times. After this, former US President Donald Trump and Pope Francis have been ranked in this list for the maximum 6 times. After this, the Prime Minister of India Shri Narendra Modi has got a place in this list 5 times. Apart from these Amazon co-founder Jeff Baizos, US speaker Nancy Pelosi, Apple co-founder Steve Jobs and Myanmar leader Aung-San-Soo-Ki has also been on this list five times.

इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. गुप्त साम्राज्य का इतिहास जानने के स्रोत
2. गुप्त शासक श्रीगुप्त, घटोत्कच और चंद्रगुप्त प्रथम
3. भारत में शक राजतंत्र- प्रमुख शासक
4. चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज
5. समुद्रगुप्त एवं नेपोलियन के गुणों की तुलना
6. सम्राट हर्षवर्धन एवं उनका शासनकाल

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe