s
By: RF Competition   Copy   Share  (111) 

मुगल वास्तुकला― जहाँगीर, शाहजहाँ (ताजमहल), औरंगजेब | Mughal Architecture― Jahangir, Shah Jahan (Taj Mahal), Aurangzeb

3485

जहाँगीर के शासनकाल के दौरान वास्तुकला को कोई विशेष महत्व प्राप्त नहीं हुआ। इसके उत्तराधिकारी शाहजहाँ के शासनकाल में मुगल वास्तुकला विकास के चरमोत्कर्ष पर पहुँच गयी। इसके बाद औरंगजेब के शासनकाल में वास्तुकला की अवनति हुई।

Architecture did not acquire any special importance during the reign of Jahangir. Mughal architecture reached the climax of development during the reign of its successor Shah Jahan. This was followed by a decline of architecture during the reign of Aurangzeb.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. भारत की वास्तुकला, मूर्तिकला एवं मृद्भाण्ड
2. हड़प्पा सभ्यता के स्थल एवं उनसे प्राप्त वास्तुकला एवं मूर्तिकला के उदाहरण
3. हड़प्पा सभ्यता की वास्तुकला
4. हड़प्पा सभ्यता की मोहरें
5. हड़प्पा सभ्यता की मूर्ति कला
6. हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त मृद्भाण्ड एवं आभूषण

मुगल शासकों के शासनकाल में वास्तुकला का विकास इस प्रकार हुआ-

The development of architecture during the reign of Mughal rulers was as follows-

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. मौर्य कला एवं स्थापत्य कला
2. मौर्य काल की दरबारी कला
3. मौर्य काल की लोकप्रिय कला
4. मौर्योत्तर कालीन कला की जानकारी
5. मौर्योत्तर काल की स्थापत्य कला- गुफाएँ एवं स्तूप

जहाँगीर- जहाँगीर के शासनकाल के दौरान, वास्तुकला की अवनति हुई, क्योंकि उसने चित्रकला एवं कला के अन्य रूपों पर अधिक ध्यान दिया। हालाँकि जहाँगीर ने सिकंदरा में अकबर के मकबरे का निर्माण करवाया था। इसके अतिरिक्त उसने कुछ उल्लेखनीय निर्माण कार्य भी किये थे। उसने कश्मीर में शालीमार भाग के समान कई बागों का निर्माण करवाया। उसने लाहौर में मोती मस्जिद का निर्माण करवाया।
जहाँगीर के शासनकाल के दौरान उसकी पत्नी नूरजहाँ ने भी कुछ निर्माण परियोजनाओं को अपने हाथ में लिया। आगरा में स्थित एतमाद-उद्-दौला (नूरजहाँ का पिता) का मकबरा इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। अकबर के समय तक निर्माण कार्यों में प्रयुक्त किये जाने वाले लाल बहुआ प्रस्तर के स्थान पर इस अवधि में श्वेत संगमरमर का प्रयोग किया जाने लगा था। एतमाद-उद्-दौला का मकबरा पूर्ण रूप से श्वेत संगमरमर से निर्मित प्रथम मुगल वास्तुशिल्प का उदाहरण है। उस पर कुछ पित्रा-दूरा के भी कार्य किये गये हैं। जहाँगीर के मकबरे का निर्माण उसके पुत्र शाहजहाँ द्वारा करवाया गया था।

Jahangir- During the reign of Jahangir, architecture declined as it focused more on painting and other forms of art. However, Jahangir had built Akbar's tomb in Sikandra. Apart from this, he also did some remarkable construction works. He built many gardens similar to the Shalimar part in Kashmir. He got the Moti Masjid built in Lahore.
During the reign of Jahangir, his wife Nur Jahan also took up some construction projects. The tomb of Itmad-ud-Daula (Nur Jahan's father) located in Agra is a classic example of this. By the time of Akbar, white marble was being used in place of the red Bahua stone used in construction works during this period. Itmad-ud-Daula's tomb is an example of the first Mughal architecture built entirely of white marble. Some Pitra-Dura works have also been done on it. Jahangir's tomb was built by his son Shah Jahan.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. मौर्योत्तर कालीन मूर्तिकला- गांधार, मथुरा और अमरावती शैली
2. मूर्तिकला शैली - गांधार, मथुरा तथा अमरावती शैलियों में अंतर
3. यूनानी कला एवं रोमन मूर्ति-कला
4. शरीर की विभिन्न मुद्राएँ - महात्मा बुद्ध से संबंधित
5. हिन्दू मंदिरों के महत्वपूर्ण अवयव- गर्भगृह, मंडप, शिखर, वाहन

शाहजहाँ- शाहजहाँ के शासनकाल में मुगल वास्तुकला अपने चर्मोत्कर्ष पर पहुँच गयी थी। उसके शासनकाल के कुछ प्रमुख निर्माण कार्य निम्नलिखित हैं-
1. ताजमहल
2. दिल्ली स्थित लाल किला
3. दिल्ली स्थित जामा मस्जिद
4. लाहौर में शालीमार बाग
5. शाहजहाँनाबाद नामक नगर

Shah Jahan- Mughal architecture reached its climax during the reign of Shah Jahan. Following are some of the major construction works of his reign-
1. Taj Mahal
2. Red Fort in Delhi
3. Jama Masjid in Delhi
4. Shalimar Bagh in Lahore
5. A city named Shahjahanabad

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. गुप्त कालीन वास्तुकला- गुफाएँ, चित्रकारी, स्तूप और मूर्तियाँ
2. गुप्त काल में मंदिर वास्तुकला के विकास के चरण
3. प्राचीन भारत में मंदिर वास्तुकला की प्रमुख शैलियाँ
4. उत्तर भारत की वास्तुकला की नागर शैली- ओडिशा, खजुराहो और सोलंकी शैली
5. दक्षिण भारत की वास्तुकला- महाबलीपुरम की वास्तुकला

ताजमहल- ताजमहल मुगल वास्तुकला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। यह भव्यता एवं ऐश्वर्य की प्रचुरता का प्रदर्शन करता है। इसका निर्माण उनकी बेगम अर्जुमंद बानो बेगम या मुमताज महल की स्मृति में करवाया गया था। इस पर अलंकरण के लिए सुलेखन, पित्रा-दूरा के सर्वश्रेष्ठ कार्य, foreshortening तकनीक, चार बाग शैली में उद्यानों का निर्माण, परिसर में पानी के उपयोग सहित मुगल वास्तुकला की समस्त विशेषताएँ ताजमहल पर विद्यमान हैं। इसके अतिरिक्त ताजमहल पर जाली का काम सर्वोत्कृष्ट तरीके से किया गया है।संगमरमर पर की गई नक्काशियाँ कम उभार वाली हैं। ताजमहल के अतिरिक्त शाहजहाँ ने अनेक स्मारकों, उद्यानों एवं भवनों का निर्माण करवाया।

Taj Mahal- The Taj Mahal is the best example of Mughal architecture. It displays the abundance of grandeur and opulence. It was built in the memory of his Begum Arjumand Bano Begum or Mumtaz Mahal. Calligraphy for ornamentation, best works of Pitra-dura, foreshortening technique, construction of gardens in Char Bagh style, use of water in the complex, all the features of Mughal architecture are present on the Taj Mahal. Apart from this, the lattice work has been done in the best way on the Taj Mahal. The carvings done on the marble are less protruding. Apart from the Taj Mahal, Shah Jahan built many monuments, gardens and buildings.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. दक्षिण भारत की द्रविड़ शैली एवं चोल वास्तुकला व मूर्तिकला (नटराज की मूर्ति)
2. दक्षिण भारत की वास्तुकला- नायक, वेसर, विजयनगर (बादामी गुफा मंदिर) और होयसाल शैली
3. बंगाल की वास्तुकला- पाल एवं सेन शैली
4. प्राचीन भारत के प्रमुख विश्वविद्यालय- तक्षशिला, नालंदा, कांचीपुरम
5. भगवान शिव को समर्पित भारत के 12 ज्योतिर्लिंग

इस प्रकार शाहजहाँ ने अपने शासनकाल के दौरान सर्वोत्कृष्ट निर्माण कार्य किये थे। इन सब के अतिरिक्त उसकी उत्कृष्ट रचनाओं में से एक 'मयूर सिंहासन' है। यह इस अवधि के धातुकर्म के सर्वश्रेष्ठक्ष उदाहरणों में से एक है।

Thus Shah Jahan did the best construction works during his reign. Apart from all this one of his outstanding works is 'Peacock Throne'. It is one of the finest examples of metallurgy of this period.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. भगवान शिव और विष्णु को समर्पित भारत के हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण मंदिर– Part-1
2. पार्ट- 2. भगवान शिव और विष्णु को समर्पित भारत के हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण मंदिर
3. भारत से बाहर विदेशों में स्थित प्रमुख मंदिर
4. भारतवर्ष के महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल
5. भारत के महत्वपूर्ण जैन तीर्थस्थल

औरंगजेब- औरंगजेब के शासनकाल के दौरान मुगल वास्तुकला की अवनति हुई। कट्टरतावादी होने के नाते उसने कला एवं स्थापत्य के विकास में कोई सक्रिय रूचि नहीं ली। हालाँकि उसने अपनी बेगम रबिया-उद-दौरानी की याद में बीबी का मकबरा के निर्माण का कार्य आरंभ करवाया था। यह औरंगाबाद में स्थित है। इसे ताजमहल की फूहड़ नकल कहा जाता है।

Aurangzeb- Mughal architecture declined during the reign of Aurangzeb. Being a fundamentalist, he did not take any active interest in the development of art and architecture. However, he started the construction of Bibi Ka Maqbara in the memory of his wife Rabia-ud-Daurani. It is located in Aurangabad. It is said to be a sloppy copy of the Taj Mahal.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. मध्यकालीन भारत में वास्तुकला- इंडो इस्लामिक (भारतीय-अरबी) शैली
2. दिल्ली सल्तनत काल के दौरान वास्तुकला साम्राज्यिक शैली
3. भारतीय कला- बंगाल शैली, जौनपुर शैली, मालवा शैली और बीजापुर शैली
4. मुगल वास्तुकला- बाबर, हुमायूँ और शेरशाह सूरी
5. मुगल सम्राट अकबर द्वारा निर्मित करवाये गये महत्वपूर्ण वास्तुशिल्प

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe