s
By: RF competition   Copy   Share  (107) 

रसों का वर्णन - वीर, भयानक, अद्भुत, शांत, करुण || Ras - Veer, Bhayanak, Adbhut, Shant, Karun

2340

अ. वीर रस– जिस काव्यांश को पढ़कर ओज, जोश और उत्साह का भाव जाग्रत हो, व्यक्ति जोश से भर जाये वहाँ वीर रस की निष्पत्ति होती है।
उदाहरण–
जागो फिर एक बार
सिंही की गोद से
छीनता रे शिशु कौन?
मौन भी क्या रहती वह रहते प्राण?
रे अजान।
उक्त उदाहरण किया गया वर्णन उत्साह पूर्ण है और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत है। इसको पढ़कर हमारे चित्त में 'उत्साह' स्थायी भाव आता है, इसलिए इस काव्यांश में 'वीर रस' दृष्टव्य है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. लिपियों की जानकारी
2. शब्द क्या है
3. लोकोक्तियाँ और मुहावरे
4. रस के प्रकार और इसके अंग
5. छंद के प्रकार– मात्रिक छंद, वर्णिक छंद
6. विराम चिह्न और उनके उपयोग
7. अलंकार और इसके प्रकार

ब. भयानक रस- जहाँ काव्य में भयानक दृश्यों, व्यक्तियों या वस्तुओं का वर्णन हो, वहाँ भयानक रस की निष्पत्ति होती है। इसका स्थायी भाव 'भय' है।
उदाहरण-
जरह नगर भा लोग बिहाला।
झपट लपट बहु कोटि कराला ।।
तातु-मातु हा सुनिअ पुकारा।
यहि अवसर को हमहिं उबारा ।।

स. अद्भुत रस - जहाँ काव्य में अलौकिक या विचित्र वस्तुओं व्यक्तियों अथवा दृश्यों का वर्णन हो वहाँ अद्भुत रस की निष्पत्ति होती है। इसका स्थायी भाव 'विस्मय' है।
उदाहरण-
केसव कहि न जाइ, का कहिए
देखत तव रचना विचित्र अति, समुझि मनहिं मन रहिए।
सून्य भीति पर चित्र, रंग नहि, तनु बिनु लिखा चितैरे।
धोये मिटै न, मरै भीति, दुख पाइय इहि तनु हेरे।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द
11. द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

द. शांत रस- संसार की असारता का अनुभव होने पर हृदय में तत्वज्ञान या वैराग्य भावना के जाग्रत होने पर शांत रस निष्पन्न होता है। इसका स्थायी भाव 'निर्वेद' है।
उदाहरण-
जा दिन मन पंछी उड़ि जैहें
ता दिन तेरे तन- तरुवर के सबै पात झरि जैहे।
या देही को गरब न करियै, स्यार काग-गिध खैहै।
उपर्युक्त उदाहरण में जीवन की असारता एवं जगती की क्षणभंगुरता के कारण उत्पन्न वैराग्य का वर्णन है।

इ. करुण रस- किसी प्रिय व्यक्ति की मृत्यु की संभावना के कारण उत्पन्न शोक के वर्णन में करुण रस की निष्पत्ति होती है। इसका स्थायी भाव शोक है।
उदाहरण-
कौरवों का श्राद्ध करने के लिए,
याकि रोने को चिता के सामने
शेष अब है रह गया कोई नहीं
एक वृद्धा एक अंधे के सिवा।
उपर्युक्त उदाहरण में युद्ध के पश्चात् कौरवों का सर्वनाश हो जाने पर धृतराष्ट्र और गांधारी के शोक का वर्णन है।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. समास के प्रकार, समास और संधि में अन्तर
2. संधि - स्वर संधि के प्रकार - दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण और अयादि
3. वाक्य – अर्थ की दृष्टि से वाक्य के प्रकार
4. योजक चिह्न- योजक चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ, कब और कैसे होता है?
5. वाक्य रचना में पद क्रम संबंधित नियम
6. कर्त्ता क्रिया की अन्विति संबंधी वाक्यगत अशुद्धियाँ

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe