s
By: RF competition   Copy   Share  (101) 

भाव-विस्तार (भाव-पल्लवन) क्या है और कैसे किया जाता है? || Bhav-vistar ya bhav-pallavan kaise kare

9934

भाव विस्तार (भाव-पल्लवन) क्या है?

जब किसी वाक्य का भाव हम सरल शब्दों में प्रकट करते हैं तब उसे भाव-विस्तार कहते हैं। भाव-विस्तार के वाक्य सामासिक हो तो उनका अर्थ-विस्तार करने से लेखक का आशय स्पष्टतः समझ में आ जाता है। ये वाक्य भाव, विचार और कल्पना से संयुक्त होने के कारण मन को प्रफुल्लित करते हैं। वाक्य बार-बार पढ़ने को जी चाहता है। कविता, निबंध और नाटक आदि के अंश और संवाद इसी प्रकार कल्पना और भावों से संयुक्त होने के कारण भाव विस्तार की अपेक्षा रखते हैं।

भाव-विस्तार को समझने के लिए डॉ रघुवीर सिंह लिखित गद्य काव्य - 'यशोधरा' के वाक्यों को पढ़ें–
"स्नेह-दीप से जगमगाते नवल नयनों की द्युति क्षीण होने लगी और उसकी ये अधखुली आँखे अब ऋतुराज की ओर भी नहीं देखती थीं।"

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. व्याकरण क्या है
2. वर्ण क्या हैं वर्णोंकी संख्या
3. वर्ण और अक्षर में अन्तर
4. स्वर के प्रकार
5. व्यंजनों के प्रकार-अयोगवाह एवं द्विगुण व्यंजन
6. व्यंजनों का वर्गीकरण
7. अंग्रेजी वर्णमाला की सूक्ष्म जानकारी

उक्त वाक्यों का भाव-विस्तार नीचे दिया गया है–
यशोधरा के प्रेंम के दीपक रूपी नेत्रों की ज्योति मानो मद्धिम पड़ गई है और इसी कारण, ये नेत्र जो अधखुले हैं, ऋतुराज वसंत की शोभा को भी नहीं देखना चाहते। लेखक ने अपनी काव्य कल्पना से नेत्रों को स्नेह का दीपक बताया है। ये नेत्र विरह के कारण चिंतामग्न हैं। इसी कारण ये नयन प्रकृति के श्रृंगार श्रेष्ठ ऋतुराज वसन्त के अनिंद्य सौन्दर्य को भी नहीं देखना चाहते नयनों में तो कोई और ही बसा है, वे किसी और के ध्यान में हैं।

भाव-विस्तार क्यों और कैसे?

भाव-विस्तार या भाव-पल्लवन किसी भी सूक्ति, वाक्य या गद्यांश को समझने में सहायक है। यह परीक्षार्थियों की प्रतिभा और अभ्यास पर निर्भर करता है कि वे किसी गद्यांश या वाक्य का भाव-विस्तार कितना सुरुचिपूर्ण और सटीक लिखते हैं। भाव-विस्तार में निपुणता अभ्यास पर निर्भर है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द
11. द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

भाव विस्तार हेतु महत्वपूर्ण ट्रिक्स

1. भाव-विस्तार मूल प्रसंग से हटकर न हो।
2. इसमें अप्रासंगिक विचार न आए।
3. भाव-विचार सुसंगठित और क्रम से हो ।
4. भाषा सरल व सुगम हो।
5. भाव-विस्तार में अनावश्यक टिप्पणी या समीक्षा न हो।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. समास के प्रकार, समास और संधि में अन्तर
2. संधि - स्वर संधि के प्रकार - दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण और अयादि
3. वाक्य – अर्थ की दृष्टि से वाक्य के प्रकार
4. योजक चिह्न- योजक चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ, कब और कैसे होता है?
5. वाक्य रचना में पद क्रम संबंधित नियम
6. कर्त्ता क्रिया की अन्विति संबंधी वाक्यगत अशुद्धियाँ

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe